Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:44 AM IST
herzindagi
green chutney recipe

नवरात्रि पर बनाएं सेंधा नमक और दही के तड़के वाली हरे धनिये की ये 2 चटनियां, पकोड़ियों का मजा कर देगी दोगुना

नवरात्रि व्रत के लिए दो खास हरी चटनी रेसिपीज दी गई हैं। ये चटनियां सेंधा नमक और दही का उपयोग करके बनाई जाती हैं, जो व्रत के खाने का स्वाद बढ़ा देती हैं। ऐसे में जानते हैं इनके बारे में...
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 16:56 IST

नवरात्रि के व्रत में फलाहार का सेवन किया जाता है, लेकिन इसका असली स्वाद उसकी चटनी में ही छिपा होता है। कुट्टू या सिंघाड़े की व्रत वाली पकोड़ियां कितनी भी कुरकुरी क्यों न हों, जब तक साथ में तीखी और चटपटी हरी चटनी न हो, मजा अधूरा रहता है। व्रत के दौरान हम साधारण नमक या लहसुन-प्याज का उपयोग नहीं करते, इसलिए यहां सेंधा नमक और दही को मिलाकर बनी दो बेहतरीन चटनियों की रेसिपी दी गई है जो आपके व्रत के खाने का जायका दोगुना कर देंगी। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नवरात्रि के खास मौके पर आप सेंधा नमक और दही के तड़के से बनी चटनियां कैसे बनाएं? पढ़ते हैं आगे...

दही-धनिया चटनी

  • इसे बनाने के लिए आपके पास एक कप ताजी हरी धनिया पत्ती होना चाहिए, उसे अच्छे से धो लें। इसमें 2 से 3 हरी मिर्च और आधा इंच अदरक का टुकड़ा काट लें। 

green chutney (2)

  • अब आप मिक्सी जार में धनिया, मिर्च और अदरक के छोटे टुकड़ों को डालें। अब इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा और स्वादानुसार सेंधा नमक भी मिलाएं। 
  • अब आप इसमें 2 बड़े चम्मच गाढ़ा और ताजा दही डालें, पर ध्यान रहे दही खट्टा न हो।
  • अब आप बिना पानी डाले इसे महीन पीस लें। अगर आप इसमें पानी मिलाएंगी को ये पानी-पानी हो जाएगी। ऐसे में दही की नमी ही इसे पीसने में मदद करेगी। 

इसे भी पढ़ें - Kisse Pakwano Ke: चटनी का सिर्फ टेस्ट ही नहीं बल्कि इतिहास भी है चटपटा, आप भी जानें

 तड़के वाली फलाहारी हरी चटनी

  • आप एक मिक्सी का जार ले लें और उसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर दरदरा पीस लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।

green chutney (3)

  • अब आप एक छोटे पैन में एक चम्मच मूंगफली का तेल या घी गर्म करें। इसमें आधा चम्मच जीरा डालकर उसे अच्छे से चटकाएं।
  • अब आप इस गरम तड़के को पिसी हुई चटनी के ऊपर डालें और तुरंत ढक दें ताकि खुशबू अंदर समा जाए।
  • अब आप अच्छे से मिक्स करें और कुट्टू की गरमागरम पकोड़ियों के साथ परिवार को परोसें।

नोट - चटनी पीसते वक्त अगर आप जार में बर्फ का एक टुकड़ा डाल देंगे, तो मिक्सी की गर्मी से धनिया काला नहीं पड़ेगा और चटनी का रंग चटख हरा रहेगा। यदि आपकी चटनी बेहद पतली हो गई है, तो इसमें एक बड़ा चम्मच भुनी हुई मूंगफली का पाउडर मिलाएं। ऐसा करने से स्वाद बढ़ जाएंगा।

इसे भी पढ़ें - मानसून में हरी मिर्च से बनाएं ये 3 तरह की स्वादिष्ट और चटपटी चटनी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।