herzindagi
mixer grinder razor sharp

मिक्सी का जार पीसने में कर रहा है नखरे? बस एक मुट्ठी 'नमक' चलाएं और घर पर ही पाएं नई जैसी तेज धार

क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद मात्र एक मुट्ठी नमक आपकी मिक्सी के जार को फिर से नया जैसा बना सकता है? जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 11:00 IST

रसोई में मिक्सी एक ऐसी चीज है, जिसके बिना हमारा काम अधूरा है। अब चाहे मसाला पीसना हो, कोई चटनी बनानी हो या शेक तैयार करना हो, मिक्सी हर काम को आसान बना देती है, लेकिन अक्सर इसके इस्तेमाल के बाद मिक्सी के जार के ब्लेड अपनी धार खो देते हैं और चीजें ठीक से नहीं पिसतीं। ऐसे में कई लोग नया जार खरीदने की सोचने लगते हैं या मार्केट में धार लगवाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद मात्र एक मुट्ठी नमक आपकी मिक्सी के जार को फिर से नया जैसा बना सकता है? जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ये ट्रिक क्या है और मिक्सी को रखने के कुछ अन्य स्मार्ट तरीके क्या हैं। पढ़ते हैं आगे... 

ब्लेड की धार कैसे तेज करें?

यह सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन बता दें कि नमक एक बेहतरीन एब्रेसिव के रूप में काम करता है। ऐसे में आप सबसे पहले मिक्सी का जार लें और उसे अच्छी तरह सुखा लें।

mixer

अब इसमें एक मुट्ठी या लगभग आधा कप मोटा नमक डालें। अगर मोटा नमक नहीं हैं तो आप साधारण नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अब आप जार का ढक्कन बंद करें और मिक्सी को कम से कम 1 से 2 मिनट के लिए चलाएं। बीच-बीच में इसे पल्स मोड पर भी चला सकती हैं।

जब आप नमक को पीसती हैं, तो नमक के कण ब्लेड के किनारों से टकराते रहते हैं और घर्षण क्रिएट करते हैं। यही घर्षण ब्लेड की धार को फिर से तेज कर देता है।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद नमक निकाल दें और जार को साफ पानी से धो लें। आपका जार अब नई जैसी फुर्ती से काम करने लगेगा।

इसे भी पढ़ें -January 2026 Checklist: LPG/CNG, सैलरी और निवेश से जुड़े वो बड़े बदलाव जो नए साल पर आपकी जेब पर डाल सकते हैं असर

जार को नया जैसा बनाए रखने के स्मार्ट ट्रिक्स

अगर जार के ब्लेड के नीचे गंदगी जमा हो गई है, तो जार में थोड़ा गुनगुना पानी और दो बूंद बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप डालें। इसे मिक्सी पर रखकर 30 सेकंड के लिए चलाएं। यह अंदर के हिस्सों की गहरी सफाई कर देगा।

micer

 अगर जार पीसते समय ज्यादा शोर कर रहा है, तो इसका मतलब है कि ब्लेड या उसका वॉशर ढीला हो गया है। एक छोटे पेचकश की मदद से बेस के स्क्रू को समय-समय पर चेक करते रहें और जरूरत पड़ने पर टाइट करें।

इसे भी पढ़ें -आपका WhatsApp अकाउंट कभी नहीं होगा हैक, बस अपनाएं ये 5 आसान और असरदार सिक्योरिटी टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।