
Which Capsicum Is Good Male or Female: सोशल मीडिया आए-दिन कुछ न कुछ वायरल होता है। इसमें रूम डेकोरे से लेकर कुकिंग और ग्रोसरी शॉपिंग से जुड़ी चीजें भी शामिल होती हैं। कई बार तो ये ट्रिक्स इतनी कमाल की होती है, कि आम जनता अपने रोजमर्रा के काम भी इसको इस्तेमाल करती है। इन दिनों इंटरनेट पर शिमला मिर्च की पहचान को लेकर एक हैक वायरल हो रहा है, जिसमें इसके जेंडर की पहचान करने के बारे में बताया गया है। जी हां, अब आप सोच रही होगी कि अच्छी और खराब पहचान के बारे में सुना था, ये मेल और फीमेल क्या है? रसोई की दुनिया में लोग इसे बड़े चाव से आजमाते हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं मेल और फीमेल शिमला मिर्च की पहचान कैसे करें?

अक्सर लोग बाजार में शिमला मिर्च खरीदते समय केवल उसकी ताजगी और रंग देखते हैं, लेकिन आप वायरल ट्रिक को अपनाकर मेल और फीमेल की भी पहचान कर सकती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस ट्रिक के अनुसार, शिमला मिर्च के निचले हिस्से को देखकर उसकी पहचान की जा सकती है। जिस शिमला मिर्च के नीचे 4 उभार यानी bumps होते हैं, उसे फीमेल कहा जाता है। ये शिमला मिर्च स्वाद में ज्यादा मीठी होती है और इसमें बीज भी अधिक होते हैं।
वहीं जिस शिमला मिर्च के नीचे केवल 3 bumps होते हैं, उसे मेल कहा जाता है। यह स्वाद में कम मीठी और पकने के बाद अधिक कड़क रहती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में भारी पड़ती है मेथी-पालक की सफाई? इस 'पेपर टॉवल' ट्रिक से मिनटों में साफ और स्टोर करें हरी सब्जियां

फीमेल शिमला मिर्च मीठी होती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल लोग सलाद में करते हैं। 3 उभार वाली यानी मेल शिमला मिर्च को इस्तेमाल भूनने या सब्जी बनाने के लिए बेहतर माना जाता है क्योंकि यह पकने के दौरान अपना आकार जल्दी नहीं बदलती है और इसका टेस्ट मसालों के साथ अच्छी तरह घुल मिल जाता है।

अगर आप जब बाजार जाती हैं और आपको शिमला मिर्च खरीदते समय समझ नहीं आता है कि इसे कैसे चुनें, तो इस बात पर गौर रखें कि जरूरी नहीं कि ऊपर से चमकदार दिख रही शिमला मिर्च अंदर से होगी। इसकी खरीदारी करते समय नीचे बताए गए तरीके अपना सकती हैं-
इसे भी पढ़ें- पहली बार बना रहे हैं शिमला मिर्च, तो करें ये काम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।