Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:15 AM IST
herzindagi
image

क्या आपके पति नहीं रखते हैं सेक्शुअल हाइजीन का ख्याल? हो सकती हैं ये दिक्कतें

क्या आप जानती हैं कि अगर आपके पार्टनर हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी वजाइनल हेल्थ पर हो सकता है। अगर आपके पार्टनर इंटिमेसी के दौरान या इसके बाद हाइजीन को इग्नोर कर रहे हैं, तो आपको उन्हें समझाने की जरूरत है।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 23:03 IST

क्या आपको इंटिमेसी के बाद अक्सर तेज जलन होती है?
क्या इंटरकोर्स के बाद आपको वजाइनल इंफेक्शन हो जाता है?
क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद बार-बार आपको वजाइना में खुजली होती है?
अगर सेक्शुअल रिलेशन के बाद, उससे पहले या उस दौरान हाइजीन का ख्याल रखने के बाद भी आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे आपके पार्टनर की कुछ गलतियां हो सकती हैं। अगर आपके पार्टनर सेक्शुअल हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं, अपने प्राइवेट पार्ट्स से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपको उन्हें कुछ खास बात समझाने की जरूरत है। पार्टनर की सेक्शुअल हाइजीन किस तरह इंटिमेसी के दौरान आपकी हेल्थ पर असर डाल सकती है, चलिए इस बारे मं एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।

पति नहीं रखते सेक्शुअल हाइजीन का ख्याल, तो महिलाओं को हो सकती हैं ये दिक्कतें

partner lack of sexual hygiene can affect your intimate health

  • इंटिमेसी के दौरान आपके पार्टनर की सेक्शुअल हेल्थ सीधा आपकी वजाइनल हेल्थ पर असर डालती है और इसकी वजह से आपको वजाइनल इंफेक्शन भी हो सकता है।
  • कई पुरुष रोजाना अंडरवियर नहीं बदलते हैं, ऐसे में उनके प्राइवेट पार्ट में इचिंग, जलन, बदबू या इंफेक्शन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आपके पार्टनर भी ऐसा करते हैं, तो आपको उन्हें समझाने की जरूरत है।
  • डॉक्टर का कहना है कि कई पुरुषों में आज भी इंटिमेट हाइजीन को लेकर सर्तकता नहीं है और इसकी वजह से वो प्राइवेट पार्ट की सफाई पर सही तरह से ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में अगर प्राइवेट पार्ट या इसके आस-पास के एरिया में कोई दाना या फफोला हो जाता है, तो इससे इंटिमेसी के समय महिलाओं को इंफेक्शन की संभावना रहती है।
  • आपको अपने पति को समझाने की जरूरत है कि प्राइवेट पार्ट को समय-समय पर चेक करना और सही और साफ अंडरवियर का चुनाव करना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर सोनू से जानें वजाइनल हेल्थ का ख्याल रखने का सही तरीका, हर महिला को पता होना चाहिए इंटिमेट हाइजीन से जुड़े 5 जरूरी सवालों के जवाब

sexual relation common mistakes that can cause uti and how to avoid them

  • इंटिमेट एरिया के आस-पास बैक्टीरिया का जमावड़ा हो सकता है। पुरुषों के लिए प्राइवेट पार्ट को जेंटली रोजाना दो बार वॉश करना जरूरी है वरना सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का खतरा हो सकता है।
  • कसे हुए कपडों की वजह से होने वाली ओवरहीटिंग पुरुषों को इचिंग और इंफेक्शन हो सकता है और इसका असर इंटरकोर्स के दौरान महिलाओं पर भी होता है।

 यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए?

 

एक हेल्दी सेक्शुअल लाइफ के लिए, दोनों ही पार्टनर्स के लिए हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।