
वजाइनल हेल्थ से जुड़ी सही जानकारी किसी भी महिला के लिए बहुत जरूरी है। वजाइना को किस तरह साफ करना है, इंटरकोर्स के बाद कैसे हाइजीन का ध्यान रखना है, पीरियड्स में वजाइना को साफ रखने का सही तरीका क्या है और वजाइनल इंफेक्शन से कैसे बचना है, ये कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए, लेकिन ज्यादातर महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है। कई बार महिलाएं अनजाने में खुद ही कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिनसे वजाइनल हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में चलिए वजाइनल हेल्थ का ख्याल रखने का सही तरीका गायनेकोलॉजिस्ट से ही जान लेते हैं और वजाइनल हेल्थ और हाइजीन से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब भी पूछ लेते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।

एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइना एक सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है। ऐसे में इसकी अलग से सफाई करना वजाइनल पीएच बैलेंस पर असर डाल सकता है। सिर्फ बाहर के एरिये पर आप हल्का साबुन या इंटिमेट वॉश लगा सकती हैं, लेकिन अंदर किसी भी तरह के वॉश या साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे वजाइनल हेल्थ पर बुरा असर होगा।
सेक्शुअल रिलेशन से पहले और इसके बाद इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इंटरकोर्स के बाद वजाइना को अच्छे से वॉश करें, यूरिन पास करें और वजाइन का किसी मुलायम टिश्यू की मदद से क्लीन करें। इससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम होता है।

बेशक वजाइनल डिस्चार्ज पूरी तरह से नॉर्मल है। यह वजाइना का खुद को क्लीन करने का एक तरीका है। वजाइनल डिस्चार्ज से वजाइना अपने अंदर की गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करता है, लेकिन अगर वजाइना से सफेद, दही जैसा गाढ़ा और चिपचिता डिस्चार्ज हो रहा है, तो ये इंफेक्शन का संकेत है। इसके अलावा भूरा, पीला या अन्य किसी रंग का बदबूदार डिस्चार्ज होने पर भी डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Vaginal Dryness से परेशान हैं? बिना दवा के इन 5 प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाएं लुब्रिकेशन
पीरियड्स के दौरान वजाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वजाइना की अतिरिक्त देखभाल जरूरी हो जाती है। पीरियड्स के दौरान हर 2-3 घंटे में पैड जरूर बदलें और वजाइनल एरिया को टिश्यू की मदद से अच्छे से क्लीन करें। इसके अलावा पेंटी भी जरूर बदलें।
अगर आपको वजाइनल इंफेक्शन बार-बार परेशान कर रहे हैं, तो कहीं न कहीं इसका मतलब ये है कि आप इंटिमेट हाइजीन का सही तरह से ध्यान नहीं रख रही हैं। ऐसे में वजाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना पेंटी बदलें, कॉटन की साफ पेंटी पहनें, पेंटी को अच्छे से धूप में सुखाएं, वजाइना को गुनगुने पानी से वॉश करें और इंफेक्शन होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के 10 मिनट बाद करेंगी ये 3 गलतियां, तो लगाने पड़ सकते हैं डॉक्टर के चक्कर
एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइनल हेल्थ से जुड़ी इन बातों का हर महिला को ध्यान रखना चाहिए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।