Wed Apr 15, 2026 | Updated 04:00 AM IST
 UTI symptoms early stage

छोटी-सी जलन से शुरू होकर बड़ी बीमारी बन सकता है UTI, महिलाएं इन लक्षणों पर जरूर दें ध्यान

UTI Ke Lakshan: आजकल काफी महिलाएं UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से परेशान हैं। यूटीआई के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसके शुरुआती लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है वरना इंफेक्शन बढ़ सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 20:02 IST

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या हैं। अक्सर महिलाएं इसके शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देती हैं और ये कई बार आगे चलकर गंभीर इंफेक्शन का रूप ले लेते हैं। कई बार शर्म, झिझक या लापरवाही के चलते महिलाएं इस पर ध्यान नहीं देती हैं या इसे हल्की जलन समझकर इग्नोर करती हैं, लेकिन यूटीआई एक गंभीर समस्या बन सकती है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये इंफेक्शन किडनी और यूट्रस तक भी फैल सकता है। यूटीआई सिर्फ पानी या हाइजीन की कमी की वजह से ही नहीं होता है। इसके एक नहीं, बल्कि कई प्रकार होते हैं। यूटीआई कितने प्रकार का होता है, इसके शुरुआती संकेत क्या हैं और ये कैसे बढ़ सकता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।

यूटीआई के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

uti urinary tract infections causes and early signs

यूटीआई सिर्फ पानी की कमी या गलत हाइजीन की वजह से होने वाला इंफेक्शन नहीं है, बल्कि इसके पीछे और भी कई वजहें हो सकती हैं। अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की इच्छा हो रही है, यूरिन पास करते वक्त दर्द और तेज जलन हो रही है, पेशाब करने के कुछ मिनट बाद ही फिर पेशाब जाने की इच्छा हो रही है या गहरे पीले रंग की पेशाब आ रही है, तो ये यूटीआई का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, पेट के निचले हिस्से या पेल्विक एरिया में दर्द भी यूटीआई का संकेत है।

 यह भी पढ़ें- UTI Prevention Tips: रोजाना करें ये 3 काम, यूटीआई से होगा बचाव

यूटीआई के प्रकार

यूटीआई का सबसे कॉमन प्रकार यूरेथ्राइटिस (Urethritis)है। ये यूरेथ्रा यानी जहां से यूरिन बाहर निकलता है, वहां होने वाला इंफेक्शन है। इसके अलावा, सिस्टाइटिस (Cystitis) यानी ब्लैडर का इंफेक्शन भी यूटीआई का एक प्रकार है और ये महिलाओं को काफी प्रभावित करता है। कई महिलाओं को यूटीआई बार-बार हो सकता है। इसे रिकरंट यूटीआई कहा जाता है और ये इस बात का संकेत है कि शरीर में कुछ गड़बड़ है।

यह भी पढ़ें- Urine Leakage: 40 की उम्र में अक्सर निकल जाता है पेशाब और यूटीआई करता है परेशान? इस देसी चाय से मिलेगा आराम

इन गलतियों की वजह से बढ़ सकता है यूटीआई

uti reversal tonic for women over 35 years

अगर आप पेशाब को रोककर रखती हैं, हाइजीन का ध्यान नहीं रखती हैं, यूरिन पास करने के बाद वजाइनल एरिया की अच्छे से सफाई नहीं करती हैं, पानी कम पीती हैं या गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको यूटीआई हो सकता है। यूटीआई होने के बाद कई महिलाएं ओवर-द-काउंटर मेडिसिन ले लेती हैं, लेकिन इस गलती से यूटीआई बढ़ सकता है। अगर इंफेक्शन को समय रहते न पहचाना जाए, तो ये शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आपको बार-बार यूटीआई होता है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। इसे हल्के में लेने की गलती न करें।


यूटीआई के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज न करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।