
अगर आपको स्किन से जुड़ी दिक्कतें बार-बार परेशान कर रही हैं, तो इसके पीछे खराब टॉयलेट हाइजीन भी हो सकती है। महिलाओं के लिए टॉयलेट हाइजीन को सही रखना बहुत जरूरी है। गंदे वॉशरूम का इस्तेमाल या टॉयलेट जाने के बाद हाथ न धोना समेत कई चीजें खराब टॉयलेट हाइजीन में आती हैं। टॉयलेट हाइजीन क्या होती है, कैसे खराब टॉयलेट हाइजीन के कारण स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Sherin Jose,Consultant Dermatologist, at Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रही हैं।

एक्सपर्ट का कहना है कि खराब टॉयलेट हाइजीन केवल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ खराब करती है, बल्कि इसकी वजह से कई तरह के स्किन इंफेक्शंस का खतरा भी बढ़ सकता है। स्किन हमारे शरीर को बाहरी गंदगी से बचाने में एक रक्षा कवच के तौर पर काम करती है। ऐसे में जब हाइजीन सही नहीं होती है, तो कई तरह के बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन हमारी स्किन को घेर लेते हैं। खराब टॉयलेट हाइजीन का मतलब है कि आप वॉशरूम जाने के बाद अपने हाथ सही से नहीं धो रही हैं या गंदी टॉयलेट सीट का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके अलावा टॉवेल शेयर करना भी खराब हाइजीन में आता है।
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें

यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद HPV Vaccine ली जा सकती है? डॉक्टर से जानें

एक्सपर्ट का कहना है कि इन इंफेक्शंस से बचने के लिए साफ टॉयलेट का इस्तेमाल करें, प्राइवेट एरिया को अच्छे से धोएं, टॉवल किसी के साथ शेयर न करें और टॉयलेट को अच्छे से साफ रखें। इसके अलावा साफ कॉटन के अंडरगार्मेंट्स पहनें ताकि हाइजीन और स्किन हेल्थ बनी रहे। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।