
अंडे उबालकर खाने हों या सब्जी बनानी हो, दोनों ही हालात में अंडों का सही तरीके से पका होना जरूरी है। भले ही अंडा उबालना आपको आसान काम लगता हो, लेकिन यह तब तक आसान है, जब तक आप इसे कुकर में उबालती हैं। लेकिन अगर कूकर के बिना अंडे उबालने हों, तो यह एक मुश्किल काम लगता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा समय लग जाता है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अंडे उबालने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप कूकर की तरह ही जल्दी अंडे उबाल लेंगी। इसके लिए आपको कुछ आसान ट्रिक फॉलो करने होंगे।
यह तरीका सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आपके घर में कुकर नहीं है या आप कुकर में अंडे नहीं डालना चाहती हैं, तो नमक डालकर अंडे को पकाए। नमक डालने से अंडे जल्दी पकते हैं। अक्सर लोग जल्दी अंडे उबालने के लिए नमक डालते हैं। नमक डालने से अंडे फटते भी नहीं है। यह ट्रिक आप किसी भी बर्तन में अंडे उबालते हुए फॉलो कर सकती हैं। ध्यान रखें कि अंडे पानी में पूरी तरह से डूबे हुए होने चाहिए। अंडे उबालने का सही तरीका आपके काम को आसान बना देता है।

अगर आप चाहती हैं कि अंडे जल्दी उबल जाएं, तो इसे पानी में डालने के बाद बार-बार चेक न करें। अच्छे से ढककर छोड़ दें और 10 से 15 मिनट बाद ही चेक करें। शुरू में आंच तेज रखें और बाद में गैस स्लो कर दें। इससे अंडे अच्छी तरह से पकेंगे और ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। जो लोग कूकर यूज नहीं करते, वह इस तरीके को अपनाते हैं।
इसे भी पढे़ं- अंडा फोड़ते हुए फ्राइंग पैन में छिलके बार-बार गिर जाते हैं? तो एक बार इन हैक्स को कर लें फॉलो, एक्सपर्ट हो जाएंगी आप
अगर आप चाहती हैं कि अंडे को पानी में डालने के बाद ज्यादा देर तक न पकाना पड़े, तो इसके लिए आप पहले ही पानी को अच्छे से उबाल लें। उबलते हुए पानी में ध्यान से अंडों को डालें और ढककर छोड़ दें। इससे पानी गर्म होने की वजह से अंडे जल्दी पक जाते हैं और इसमें देर तक आपको इंतजार भी नहीं करना होता। अंडे डालने के लिए आप कल्छी का इस्तेमाल करें, इसके पानी की बूंदे आपके ऊपर नहीं आएगी।
इसे जरूर पढ़ें-लजीज अंडा भुर्जी का स्वाद चखना है तो बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
कढ़ाई में भी अंडे जल्दी पकते हैं। आपको घेर वाली कढ़ाई में अंडे पकाना है और इसे अच्छे ढक कर रखना है। अगर आप 10 से 15 मिनट के लिए कढ़ाई में अंडों को डालकर छोड़ देती हैं और 15 मिनट बाद चेक करेंगी, तो आपको सभी अंडे पके हुए नजर आएंगे। यह अंडे उबालने का अच्छा तरीका है। अक्सर महिलाएं कढ़ाई में अंडे उबालना पसंद करती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।