
Expiry Date On Egg Rule: देश में अंडा खाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। अब ऐसे में इसकी ब्रिकी भी उतनी ही तेजी से होती है। सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में इसके ग्राहक बराबर रहते हैं। अब ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आप जो अंडा खा रहे हैं वह कितना फ्रेश और कितने दिन पुराना है? ये सेहत के लिए जितने फायदेमंद होते हैं, पुराने या खराब अंडे उतने ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। इस बात पर गौर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से अंडों की बिक्री को लेकर सख्त नियम लागू करने का फैसला किया है।
अब बाजार में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा। अब आप जब भी अंडे खरीदने जाएंगी, तो अंडे की क्वालिटी आप खुद चेक कर पाएंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के निए नियम के अनुसार, अब अंडा प्रोडक्शन करने वाले और विक्रताओं को हर एग पर दो जरूरी जानकारी लिखनी होगी। पहली वह डेट लिखनी होगी, जब अंडा दिया गया और दूसरी उसकी एक्सपायरी डेट।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: उबालते वक्त पानी में ही फूट जाते हैं अंडे, अपनाएं ये तरीके
यूपी सरकार द्वारा बनाए गए इस नियम को तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर कोई व्यापारी या किसान इस नियन का पालन नहीं करेगा, तो उसके प्रोडक्ट यानी अंडे को नष्ट कर किया जा सकता है। साथ ही उन पर 'मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त' का लेबल भी लगा सकते हैं।

अंडे की एक्सपायरी डेट वाला नियम लाने के पीछे का कारण अंडों का सही स्टोरेज है। रिसर्च के अनुसार, नॉर्मल तापमान पर अंडे करीब दो सप्ताह तक सुरक्षित रहते हैं। अगर इन्हें ठंडे तापमान में ज्यादा दिन रखा जा सकता है। आमतौर पर ज्यादातर दुकानदार सही कोल्ड स्टोरेज का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

अगर आप अंडा खाने के शौकीन है और इसे खरीदकर घर में रखती हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- कुकर के बिना भी मिनटों में उबाल सकती हैं अंडे, जानें ये स्मार्ट किचन ट्रिक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।