Sat Mar 28, 2026 | Updated 03:52 AM IST HZ Awards 2026
avoid these mistakes while cleaning non stick pans at home

नॉन स्टिक तवे की काली खुरचन साफ करते समय न करें ये गलतियां, सेहत और बर्तन दोनों को होगा नुकसान, जानें सही तरीका

कामकाजी महिलाओं के लिए नॉन-स्टिक तवा बेस्ट माना जाता है। इसपर आप कुछ भी बनाएंगी, तो यह चिपकेगा नहीं और तेल भी ज्यादा नहीं लगाना पड़ता। अक्सर देखा जाता है कि लोहे के तवे पर चीला चिपक जाता है, जिससे उन्हें खाना बनाने में बहुत समय लग जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 10:41 IST

नॉन स्टिक तवे का यूज आजकल कई घरों में होने लगा है। कुछ लोग जहां फैशन के चक्कर में इसका यूज करने लगे हैं, तो वहीं चीला और डोसा बनाने के लिए इसे बेस्ट माना जाता है। हालांकि, बहुत ज्यादा रेसिपी बनाने और सही से सफाई नहीं करने की वजह से इसपर काली परत जम जाती है। शुरुआत में यह परत हल्की होती है, लेकिन समय के साथ यह मोटी और जिद्दी होने लगती है। ऐसी स्थिति में तवे पर खाना चिपकने लगता है, तो महिलाएं इसकी सफाई पर ध्यान देती है। काली परत बहुत ज्यादा जम जाती है, तो इसे साफ करने के लिए महिलाएं कई तरह की गलतियां करती हैं, जो तवे की क्वालिटी को खराब कर देती है। इतना ही नहीं खाना चिपकने की वजह से यह आपके शरीर में भी जाने लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपको बचना चाहिए।

खुरचन साफ करते समय महिलाएं कर रही हैं ये गलती

महिलाएं अपने काम को आसान बनाने के लिए स्टील स्क्रबर का यूज कर रही हैं। ध्यान रखें कि नॉन स्टिक बर्तन को आप स्टील स्क्रबर से जोर-जोर से रगड़ेंगी, तो इसकी कोटिंग खराब हो जाएगी। इतना नहीं, यह खाना बनाते समय, खाने में मिलकर आपके शरीर में भी जाएगी। तवे को साफ करते समय भले ही आपको छोड़ा समय लगाना पड़े, लेकिन हमेशा सॉफ्ट स्पंज या कपड़े की मदद से ही इसे साफ करें। तवा साफ करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

non-stick pan cleaning

गरम तवे पर तुरंत पानी डालकर धो रही हैं

कई महिलाएं तवे पर खाना चिपकने पर तुरंत इसे पानी में भीगा देती हैं। इससे तवे की कोटिंग पर असर पड़ता है, क्योंकि अचानक से गर्म-ठंडा पड़ता है। आप सोच रही हैं कि तुरंत पानी में नहीं डालेंगी, तो खाना उतरेगा नहीं, लेकिन ऐसा करने से तवे की लाइफ पर असर पड़ता है। आप तवे को ठंडा होने दें, फिर इसकी सफाई करें।

इसे भी पढे़ं- नॉन-स्टिक तवे पर जमी हुई काली और चिपचिपी तेल की परत कैसे साफ करें?

tawa cleaning tips

तवे की खुरचन चाकू की मदद से उतारना

तवे पर जब बहुत ज्यादा खुरचन जमा हो जाती हैं, तो कई महिलाएं चाकू और नूकीली चीजों की मदद से इसकी सफाई करती हैं। इससे खुरचन तो आसानी से उतरता है, लेकिन इसकी कोटिंग भी साथ में निकल आती है। ऐसे में जब आप खाना बनाएंगी, तो खाना चिपकेगा और यह आपके शरीर में भी जाएगा, इसलिए कभी भी तवे की सफाई करते समय ये गलतियां न करें।

इसे भी पढ़ें: एयरफ्रायर में खाना गर्म करते समय नहीं करनी चाहिए ये तीन गलतियां

इसके अलावा नॉन स्टिक तवे की सफाई करते समय इसपर ज्यादा केमिकल वाले क्लीनर डालना भी अच्छा नहीं होता।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।