Sat Mar 28, 2026 | Updated 01:58 AM IST HZ Awards 2026
poha making tips

क्या आपका Poha भी बनाते समय चिपक जाता है? यहां जानें खिला-खिला पोहा बनाने का सीक्रेट तरीका

सुबह का नाश्ता जल्दी और हल्‍का होना चाहिए। यही हमें शुरू से बताया गया है। हालांक‍ि, सबसे जल्‍दी बनने वाले नाश्‍ते में पोहे का नाम सबसे पहले लि‍या जाता है। ये कम समय में बन भी जाता है और पेट के ल‍िए भी अच्‍छा रहता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पोहा बनाने के बाद वो खिला-खिला नहीं बनता, बल्कि आपस में चिपक जाता है। ऐसे में हम आपको इससे बचने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 20:10 IST

हम सभी को बचपन से बताया जाता रहा है कि सुबह का नाश्ता जल्दी और हल्का करना चाहिए। हमारे यहां भारत में जब भी नाश्ते की बात होती है तो पोहा का नाम ही सबसे पहले लिया जाता है। दरअसल, पोहा जल्दी बन भी जाता है और ये हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। आम घरों में तो ये बनता ही है, आपने टीवी सीरियल में भी नाश्ते में पोहा ही बनते देखा होगा।

हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि पोहे बनाने पर ये आपस में चिपक जाते हैं। इससे इसका स्वाद तो बिगड़ ही जाता है, साथ ही इसे किसी को सर्व करने का भी मन नहीं करता है। अगर आपके साथ भी ये प्रॉब्लम होती है तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आपका पोहा खिला-खिला बनेगा। आइए उन आसान टिप्स के बारे में जानते हैं-

poha making tips (2)

सही पोहा चुनें

आपको बाजारों में कई वैरायटीज में पोहे मिल जाएंगे। ऐसे में सही पोहा चुनना बहुत जरूरी होता है। अगर आप बहुत पतला पोहा खरीद लेंगी तो ये धुलने पर चिपक जाएंगे और बाद में जब आप इसे बनाएंगी तो ये हलवा की तरह दिखने लगेंगे। आपको बता दें कि खिला-खिला पोहा बनाने के लिए मोटा पोहा ज्यादा अच्छा रहता है, क्योंकि ये पानी में जल्दी टूटता नहीं है।

यह भी पढ़ें- Roti Making Tips On Induction: इंडक्शन पर भी बनेगी फूली-फूली और नरम रोटि‍यां, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

पोहा धोने का सही तरीका भी जानें

सिर्फ पोहे की क्वालिटी पर ही ध्यान देना जरूरी नहीं है। अगर आप सही तरीके से पोहे को नहीं धुलती हैं तो भी पोहा चिपक सकता है। ध्यान रहे कि पोहे को कभी भी ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर नहीं रखना होता है। बस एक छलनी में डालकर दो बार पानी डालकर हल्के हाथ से धो लें। फिर उसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि वो खुद ही नरम हो जाए। ज्यादा देर पानी में रखने से पोहा चिपकने लगता है।

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर शाम के नाश्ते में बनाएं कानपुर की वायरल पकौड़ी, पढ़ें रेसिपी

नमक और हल्दी पहले ही मिला लें

जब पोहा थोड़ा सॉफ्ट हो जाए ताे उसमें पहले से ही थोड़ा नमक और हल्दी मिला लें। इससे मसाले पोहा में बराबर फैल जाएंगे और बाद में आपको इसे ज्यादा चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, जिससे पोहा टूटेगा या चिपकेगा नहीं।

यह भी पढ़ें- पोह‍े से एक नहीं, बना सकती हैं ये 4 तरह की ड‍िशेज; सर्दियों में ब्रेकफास्‍ट के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

ज्यादा न चलाएं

पोहा बनाते समय ज्यादातर लोग एक गलती कर देते हैं कि पोहे को जरूरत से ज्यादा चलाने लगते हैं। जब आप पोहा कड़ाही में डालें, तो उसे हल्के हाथ से ही मिलाएं। ज्यादा चलाने से पोहा टूट जाता है और कई बार तो ये चिपकने भी लगता है।

poha making tips (1)

गैस की फ्लेम पर भी दें ध्यान

कई लोग गलती कर देते हैं कि पोहा बनाते समय गैस की आंच को बहुत ज्यादा तेज कर देते हैं। ऐसे करने पर पोहा जल्दी सूख जाएगा और ये कड़ाही में नीचे से चिपक भी सकता है। इसलिए हमेशा पाेहे को मीडियम फ्लेम पर ही पकाना सही होता है। ध्यान रहे कि आंच को बहुत धीमा नहीं करना है।

यह भी पढ़ें- पनीर से झटपट बनाएं ये 2 सब्जियां, रोटियों के साथ दोगुना हो जाएगा स्वाद

तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपका पोहा खिला-खिला बने तो बस इसे बनाने के लिए आपको सही तरीका मालूम होना चाहिए। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी, तो हर बार आपका पोहा सॉफ्ट, टेस्टी और बिल्कुल खिला-खिला बनेगा।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।