
अक्सर हम कच्चे केले की सब्जी या कोफ्ते तो चाव से खाते हैं, लेकिन छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। क्या आपको पता है कि इन छिलकों से स्वादिष्ट चटनी भी बनाई जा सकती है? यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि फाइबर और पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। सरसों के तेल की तीखी खुशबू और लहसुन-मिर्च का देसी तड़का इस चटनी को साधारण से खास बना देता है। अगर आप भी खाने के साथ कुछ अलग और नई चटनी बनाना चाहती हैं, तो एक बार केले के छिलके की चटनी जरूर बनाएं। नीचे लेख में जानें इसे बनाने की रेसिपी।

इसे भी पढ़ें- Pudina Chutney Recipe: एक बार बना ली यह चटपटी चटनी, तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले; देखें बनाने का तरीका
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
कच्चे केले के छिलके की चटनी रेसिपी
कच्चे केलों को प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं।
छिलकों को गूदे से अलग कर लें। गूदे का इस्तेमाल सब्जी, कोफ्ता या टिक्की बनाने के लिए करें।
छिलकों को ठंडा होने दें, फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें।
इसमें जीरा, कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालें।
खुशबू आने तक इसे भूनें।
अब कटे हुए उबले केले के छिलके डालें। ऊपर से नमक छिड़कें और कुछ मिनटों तक भूनें।
इसके बाद एक मुट्ठी ताजा हरा धनिया डालें, फिर आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
फिर सभी चीजों को पीसकर एक मुलायम चटनी बना लें।
आखिर में नींबू का रस और थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल डालें।
इसे रोटी, चावल के साथ या किसी भी भोजन के साथ साइड डिश की तरह सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।