
सर्दियों में हेल्दी और न्यूट्रिशन ब्रेकफास्ट हर कोई खाना पसंद करता है। ऐसे में हम उन सब्जियों को सर्च करते हैं, जिसे खाने के बाद हमारे शरीर में न्यूट्रिशन रहे। इसके लिए कई बार मम्मी घर में लौकी की सब्जी को बनाती हैं, ताकि इसे खाकर बच्चे हेल्दी रहे, लेकिन बच्चों को ये सब्जी काफी बोरिंग लगती है। इसी वजह से वो ये नहीं खाते हैं। इस बार आप अपने बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार करके खिलाएं। इसके लिए बनाएं लौकी के सैंडविच। आइए इस सैंडविच को तैयार करके सबको सर्व करते हैं।
इसे भी पढ़े: शाम के नाश्ते में बनाएं वेज चीज तवा सैंडविच, हल्की भूख के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन; नीचे पढ़ें रेसिपी
इस तरह से आप अलग तरह के सैंडविच को बनाकर अपने बच्चों को सर्व कर सकती हैं। साथ ही उन्हें लौकी खिला सकती हैं। इसे खाने के बाद आपके बच्चों को लौकी खाना काफी पसंद हो जाएगा। हर बार आपसे वो इस सैंडविच को बनाने के बारे में कहेंगे। सैंडविच की रेसिपी आसान है इसलिए आप इसे कभी भी तैयार करके बच्चों को और घर के अन्य लोगों को खिला सकती हैं।
इसे भी पढ़े: अंडा पसंद है तो बनाएं कोरियन एग ड्रॉप सैंडविच, दोस्त भी पूछेंगे कैसे बनाया!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
टेस्टी और हेल्दी लौकी का सैंडविच बनाने की विधि
इसके लिए सबसे पहले आपको लौकी को छीलना है और कद्दूकस की मदद से घिसना है। फिर आपको लौकी का सारा पानी निचोड़ लेना है, ताकि वो थोड़ी ड्राई हो जाए।
जब लौकी का सारा पानी निचुड़ जाएगा, तो आपको टमाटर, प्याज को बारीक काट लेना है।
इसके बाद आपको एक कटोरी में इन सभी चीजों को मिक्स करके उसमें नमक, काली मिर्च और सॉस को मिलाना है और इसे तैयार कर लेना है। फिर आपको ब्रेड की स्लाइस लेनी है।
इसमें इन चीजों को अच्छे से लगाकर। सैंडविच स्लाइस तैयार करनी है।
जब आपके लौकी के सैंडविच की स्लाइस तैयार हो जाए, तो आपको पैन लेना है।
इसे गर्म करें हल्का सा बटर लगाकर सारे ब्रेड स्लाइस को इसमें सेंक लें। इस बात का ध्यान रखें कि ये जले नहीं।
फिर आपको इसे कुरकुरा करना है। अब इन सैंडविच को एक प्लेट में निकालें और इसे ट्राएंगल शेप में काटें।
इसके बाद सॉस या घर की बनी चटनी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।