Sat Mar 7, 2026 | Updated 08:53 AM IST
herzindagi
image

Moong Dal Batti Recipe: इस बार आटे की नहीं मूंगदाल की बाटी करें तैयार, जानें सिंपल रेसिपी

आजकल हर किसी को अलग-अलग जगह का खाना टेस्ट करना पसंद होता है, ताकि वो वहां की ट्रेडिशनल खाने को खा सके। इस बार आप घरवालों को खिलाएं मूंगदाल का बाटी। आइए आर्टिकल में इसकी रेसिपी को शेयर करते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 12:09 IST

आजकल लोगों को खाना एक्सपलोर करना सबसे ज्यादा पसंद होता है। इसलिए वो अक्सर अलग-अलग जगह पर ट्रेवल करने जाते हैं, ताकि वहां के ट्रेडिशनल फूड को टेस्ट कर सके। राजस्थान की दाल बाटी खाना हर किसी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर इसे खाने बाहर जाते हैं या घर में बनाने की कोशिश करते हैं, ताकि इसे खाने का मजा उठा सके। इस बार आप आटे की बाटी नहीं बल्कि मूंगदाल की बाटी को तैयार करें। मूंगदाल हेल्दी होती है। इसलिए आप भी इसका स्वाद चख सकती हैं। आइए बताते हैं मूंगदाल की बाटी आप कैसे करें तैयार?

मूंगदाल बाटी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
  • जब दाल फूल जाए, तो इसका सारा पानी निकाल दें।
  • अब इसे मिक्सी में अदरक और हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें। ध्यान रहे, पीसते समय पानी का इस्तेमाल न करें या बहुत कम करें।
  • एक बड़ी परात में गेहूं का आटा, सूजी, अजवाइन, हल्दी और नमक डालें। अब इसमें देसी घी का मोयन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • जब आटा हाथों में बंधने लगे, तब इसमें पिसी हुई मूंग दाल और हरा धनिया डालें।
  • दाल की नमी से ही आटा गूंथने की कोशिश करें। अगर ज़रूरत पड़े, तो थोड़ा सा गुनगुना पानी छिड़क कर सख्त आटा तैयार कर लें।
  • आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।

1 - 2026-03-06T114544.919

 

इसे भी पढ़ें: लिट्टी या बाटी बनाने के लिए इस तरह गूंथे आटा 

मूंगदाल बाटी को कैसे बनाएं?

  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें गोल आकार दें। बाटी के बीच में अंगूठे से हल्का सा गड्ढा कर दें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह सिक सके।
  • बाटी ओवन को गरम करें और मध्यम आंच पर बाटियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। इन्हें बीच-बीच में पलटते रहें।
  • अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप नमक की परत बिछाकर स्टैंड पर रखकर भी इन्हें ढककर सेंक सकते हैं।
  • जब बाटियां सुनहरी भूरी हो जाएं और उनमें दरारें दिखने लगें, तो समझ लीजिए कि वे तैयार हैं।
  • इन्हें बाहर निकालें, हल्का सा फोड़ें और गरमा-गरम देसी घी में अच्छी तरह डुबोएं।

2 - 2026-03-06T114548.990

 

इसे भी पढ़ें: Best Baati Chokha Places In Varanasi: बनारस जाएं तो जरूर खाएं इन जगहों का बाटी-चोखा, मिलेगा एकदम ऑथेंटिक स्वाद

इस बार घर पर बनाएं मूंगदाल बाटी, जिसे बनाने का तरीका आसान है। साथ ही इसे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

मूंगदाल की बाटी Recipe Card

मूंगदाल की बाटी रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 85
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • मूंगदाल- 1 कप भीगी हुई
  • गेंहू का आटा- 2 कप
  • सूजी
  • 1/2 कप
  • देसी घी- 4-5 बड़े चम्मच
  • अजवाइन-1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर-¼ छोटा चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • हरा धनिया-बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। जब दाल फूल जाए, तो इसका सारा पानी निकाल दें।

  2. Step 2:

    अब इसे मिक्सी में अदरक और हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें। ध्यान रहे, पीसते समय पानी का इस्तेमाल न करें या बहुत कम करें।

  3. Step 3:

    एक बड़ी परात में गेहूं का आटा, सूजी, अजवाइन, हल्दी और नमक डालें। अब इसमें देसी घी का मोयन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  4. Step 4:

    जब आटा हाथों में बंधने लगे, तब इसमें पिसी हुई मूंग दाल और हरा धनिया डालें। दाल की नमी से ही आटा गूंथने की कोशिश करें। अगर ज़रूरत पड़े, तो थोड़ा सा गुनगुना पानी छिड़क कर सख्त आटा तैयार कर लें।

  5. Step 5:

    आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें गोल आकार दें। बाटी के बीच में अंगूठे से हल्का सा गड्ढा कर दें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह सिक सके।

  6. Step 6:

    बाटी ओवन को गरम करें और मध्यम आंच पर बाटियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। इन्हें बीच-बीच में पलटते रहें।

  7. Step 7:

    अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप नमक की परत बिछाकर स्टैंड पर रखकर भी इन्हें ढककर सेंक सकते हैं। जब बाटियां सुनहरी भूरी हो जाएं और उनमें दरारें दिखने लगें, तो समझ लीजिए कि वे तैयार हैं।

  8. Step 8:

    इन्हें बाहर निकालें, हल्का सा फोड़ें और गरमा-गरम देसी घी में अच्छी तरह डुबोएं। इस बार घर पर बनाएं मूंगदाल बाटी, जिसे बनाने का तरीका आसान है। साथ ही इसे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।