herzindagi
how to make perfect laphing

ब्रेकफास्ट में तैयार करें तिब्बती फूड लाफिंग, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

अगर आप कुछ डिफरेंट खाना चाहते हैं, तो एक बार लाफिंग जरूर ट्राई करें। बता दें कि लाफिंग का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है जिसे डिफरेंट तरीके से बनाया जा सकता है, लेकिन आज आप वेज लाफिंग की रेसिपी जरूर ट्राई करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-05, 11:52 IST

क्या आपने कभी तिब्बती स्ट्रीट फूड लाफिंग के बारे में सुना है? क्या कभी इस स्पाइसी स्नैक्स का लुत्फ उठाया है? अगर नहीं, तो चलिए इस वीकेंड क्यों न उसी का लुत्फ उठाया जाए। जी हां, आज हम आपके लिए तिब्बती लाफिंग बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। बता दें कि लाफिंग ठंडा और स्पाइसी नूडल होता है। 

तिब्बत के लोग इसे आम तौर पर स्नैक के रूप में खाते हैं। यह ठंडा नूडल मूंग दाल, आलू, या गेहूं के आटे से निकले स्टार्च से बनाया जाता है फिर इसे रात भर रखा जाता है। सोया सॉस, लाल मिर्च, नमक, विनेगर, लहसुन, तेल आदि मिक्स करके एक तीखा सॉस बनाया जाता है। इन नूडल्स के अंदर आपकी चॉइस के अनुसार वेज या नॉन-वेज भरकर उसे मीडियम साइज में काटकर, स्पाइसी सॉस के साथ सर्व किया जाता है। 

हालांकि, ये मजनू के टीला, कमला नगर मार्केट या सफरदरजंग आदि जगहों पर लाफिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। मगर अगर आप घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। 

बनाने का तरीका  

What starch is used in laphing

  • लाफिंग बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा लें। फिर इसमें पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इस दौरान एक दूसरे बाउल में लगभग 1 कप पानी लें और स्टार्च को बाहर निकालते हुए आटे को हाथों से निचोड़ना शुरू कर दें। (आलू से स्टार्च रिमूव करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स)
  • आप ऐसा लगभग 2 से 3 बार कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका आटा बिल्कुल परफेक्ट बनेगा। साथ ही, आटा गूंथते वक्त यीस्ट और कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  
  • अब आटे की रोटी बनाएं या मनचाहा शेप दे सकते हैं। इसके बाद आटे को तेज आंच पर 10 मिनट के लिए भाप में पका लें, ताकि लैपिंग आसानी से की जा सके। 

इसे जरूर पढ़ें-  पुरानी दिल्ली जाएं तो यह 5 स्ट्रीट फूड जरूर खाएं

  • इसके बाद ठंडा होने पर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर एक तरफ रख दें। अब मिर्च का मिश्रण तैयार करें, इसके लिए 6 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और नमक को मिलाएं। 
  • फिर एक पैन में तेल गर्म करें और लाल मिर्च पाउडर, नमक, तेजपत्ता, काली मिर्च और तिल डालकर हल्की आंच पर पका लें। एक बार जब तेल मसाले को सोख लें, तो इसे छान लें।
  • अब लाफिंग लिए आपको ड्रेसिग तैयार करनी है, जिसके लिए अदरक और लहसुन को कुचलकर 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर एक दूसरे बाउल में सोया सॉस, विनेगर आदि सभी सामग्री डालकर पेस्ट बना लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  नाश्ते में परोसें मसालेदार कॉर्न रवा बॉल्स, यह रही सीक्रेट रेसिपी 

  • अब लाफिंग पर लाल मिर्च का लैप लगाएं और स्टार्च लगाकर फोल्ड करें। इसे कसकर रोल करें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • ऊपर से तैयार ड्रेसिंग डालें और परोसें। बस आपकी लाफिंग तैयार है, जिसे स्वादिष्ट चीजों के साथ परोसा जा सकता है।  

Image Credit- (@Freepik)  

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

तिब्बती फूड लाफिंग। Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें तिब्बती फूड लाफिंग।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मैदा- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 कप
  • पानी- 2 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 6 चम्मच
  • काली मिर्च- 2 चम्मच
  • तेज पत्ता- 2
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • यीस्ट- आधा कप

Step

  1. Step 1:

    लाफिंग बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा लें। फिर इसमें पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद आटे को तेज आंच पर 10 मिनट के लिए भाप में पका लें।

  3. Step 3:

    फिर एक पैन में तेल गर्म करें और सभी सामग्री डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

  4. Step 4:

    लैपिंग के लिए ड्रेसिंग बनाने के लिए, कुछ अदरक और लहसुन को कुचलकर 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

  5. Step 5:

    अब लाफिंग पर लाल मिर्च का लैप लगाएं और स्टार्च लगाकर फोल्ड करें।

  6. Step 6:

    इसे कसकर रोल करें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। ऊपर से तैयार ड्रेसिंग डालें और परोसें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।