
आज के समय में लगभग सभी घरों में Aluminium Foil का इस्तेमाल किया जाता है। चाहे रोटियां लपेटनी हों या बच्चों का टिफिन का पैक करना हो, हर काम के लिए इस फॉयल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से खाना लंबे समय तक गर्म रहता है। आप कहीं बाहर जा रही हों या फिर घर में खाने को लंबे समय तक के लिए रखना है तो ये फॉयल ही सबसे आसान ऑप्शन हाेता है।
क्या आप जानती हैं कि जो चीज हमें सबसे ज्यादा आसान लगती है, वो पर्यावरण के साथ-साथ हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचा रही होती है? जी हां, कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जब गरम, खट्टा या मसालेदार खाना एल्युमिनियम फॉयल में पैक किया जाता है, तो उसमें से थोड़ी मात्रा में एल्युमिनियम खाने में मिल सकता है। ऐसे में हम आपको इसका देसी विकल्प बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1767687915977.jpg)
रिसर्च के मुताबिक, अगर आप कभी-कभार एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखती हैं तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन रोज-रोज ऐसा करना सेहत को नुकसान पहुंचा रहा होता है। ज्यादा एल्युमिनियम शरीर में जाने से नर्वस सिस्टम, हड्डियों और दिमाग से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है। इसे अल्जाइमर जैसी समस्याओं से भी जोड़ा गया है। दरअसल, एल्युमिनियम फॉयल जल्दी गलता भी नहीं है और ये पर्यावरण के लिए भी सही नहीं माना जाता है।
अब आप सोच रही होंगी कि अगर एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल न करें तो खाना किसमें पैक करें? ऐसे में आप केले का पत्ता इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले के समय में खाना सर्व करना हो या बाहर ले जाना हाे, हमारी दादी-नानी केले के पत्ते का ही इस्तेमाल करती थीं। ये सबसे सेफ तरीका है।
केले के पत्ते में खाना रखने से सेहत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और तो और खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है। ये पूरी तरह से नेचुरल है। केले के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो खाने को खराब होने से बचाते हैं।

केले के पत्तों में कुछ नेचुरल कंपाउंड जैसे पॉलीफेनोल्स और विटामिन A और C भी पाए जाते हैं। ऐसे में जब इसमें गरम खाना रखते हैं तो ये गुण खाने में पहुंच जाते हैं। ये गुण डाइजेशन को भी बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- एल्युमिनियम फॉइल को माइक्रोवेव में डालने पर क्या होगा? 95% लोग नहीं जानते इसका सही जवाब
तो अगर आप भी Aluminium Foil में खाना रखती हैं तो इससे बेहतर है कि आप केले के पत्ते का इस्तेमाल करें। ये तरीका न सिर्फ सेहत के लिए बेहतर है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।