
लौकी एक ऐसी सब्जी होती है, जिसे खाना हर कोई पसंद नहीं करता है। यही कारण है कि घरों में जब इसे बनाया जाता है, तो इसे खाने पर सब मुंह बनाते हैं, लेकिन जब आप इसका भर्ता बनाकर खिलाएंगी तो इससे बच्चे भी खुश हो जाएंगे, और आपको उन्हें लौकी खिलाने का मौका मिल जाएगा। आइए बताते हैं आपको लौकी के भर्ता बनाने की रेसिपी, जिसे बनाना काफी आसान है। साथ ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा आता है। आइए इसकी रेसिपी आपके साथ शेयर करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Lauki Sandwich Recipe in Hindi: सर्दियों में ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी लौकी का सैंडविच, जानें रेसिपी
लौकी का भर्ता केवल खाने में ही टेस्टी नहीं होता है, बल्कि बनाने में भी काफी आसान होता है। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सब्जी नहीं, अब ट्राई करें लौकी राइस की ये 2 चटपटी रेसिपीज; स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
लौकी का भर्ता बनाने की रेसिपी
ज्यादातर लोग लौकी उबालकर भर्ता बनाते हैं, लेकिन असली स्वाद इसे भूनने में है। लौकी पर हल्का सा तेल लगाएं और उसे गैस की आंच पर सीधा भूनें।
जब ऊपरी परत काली पड़ जाए और लौकी नरम हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें। ठंडा होने पर छिलका साफ करें और इसे अच्छी तरह मैश कर लें।
एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें जीरा, हींग और राई का तड़का लगाएं। अब इसमें बारीक कटे प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
प्याज भुन जाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इसके बाद कटे हुए टमाटर डालकर थोड़ा नमक डालें ताकि टमाटर जल्दी गल जाएं।
अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें। मसाले से तेल अलग होने तक इसे पकाएं।
जब मसाला पक जाए, तो इसमें 2 चम्मच फेंटा हुआ दही डालें। यह भर्ते के कसैलेपन को खत्म कर उसे एक रिच और स्मूथ टेक्सचर देगा, जो बच्चों को बहुत पसंद आता है।
अब तैयार मसाले में मैश की हुई भुनी हुई लौकी डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाएं ताकि लौकी मसालों का स्वाद सोख ले।
अंत में गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें। अगर आप चाहें तो ऊपर से एक छोटा चम्मच देसी घी भी डाल सकते हैं।
इसे आप लच्छा परांठे के साथ सर्व करें। आप चाहें तो इसे चावल के साथ भी खा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।