-1775376239155.webp)
गर्मियों के मौसम में बाजारों में तरह-तरह की सब्जियां देखने को मिलती हैं। इस मौसम में ज्यादातर सब्जियां ऐसी आती हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर कोई इन्हें अपनी डाइट में शामिल करता है, तो बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। खीरा, ककड़ी, लौकी और तुरई उन्हीं में से एक हैं। हालांकि, बाजारों में आजकल हाइब्रिड सब्जियां ज्यादा मिलने लगी हैं। ऐसे में इन्हें खाने पर सेहत को फायदा मिलने के बजाय नुकसान पहुंच जाता है।
गर्मियों में लौकी सबसे ज्यादा खाई जाती है। ये खाने में लाइट होती है और आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है। मैं भी खुद इस मौसम में लौकी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाती हूं, लेकिन मैं इसे खरीदने से पहले चेक जरूर करती हूं कि कहीं ये इंजेक्शन वाली लौकी तो नहीं? अगर आप भी लौकी खरीदने जा रही हैं तो इन चीजों को चेक करके आसानी से पता लगा सकती हैं कि लौकी हाइब्रिड है कि नहीं। आइए जानते हैं-
-1775376360960.jpg)
जब भी आप लौकी खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसके छिलके पर ध्यान दे सकती हैं। आपको बता दें कि नेचुरल तरीके से उगाई कई लौकी का छिलका ज्यादा शाइन नहीं मारता है। अगर आप उसे छूकर देखेंगी तो छिलका रफ लगेगा। अगर लौकी बहुत ज्यादा चिकनी और चमकदार दिख रही है, तो समझ जाइए कि ये इंजेक्शन वाली है।
यह भी पढ़ें- हरी मिर्च काटते हुए अब ना होगी जलन ना कटेगा हाथ, वायरल हैक से बहूरानी बनेंगी स्मार्ट
अगर लौकी नॉर्मल से ज्यादा मोटी या बड़ी दिख रही है, तो उसे ध्यान से चेक करें, क्योंकि इंजेक्शन वाली लौकी का शेप काफी बड़ा होता है। ऐसे में कोशिश करें कि मीडियम साइज की लौकी ही लें, जो न ज्यादा मोटी हो और न ही बहुत पतली।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में जल्दी खराब हो जाती है हरी मिर्च, तो अपनाएं ये 2 आसान तरीके; हफ्तों तक रहेंगी ताजी और कड़क
घर लाने के बाद लौकी को काटकर चेक कर लें। अगर लौकी अंदर से बहुत ज्यादा नरम या स्पंजी लग रही है, तो ये भी हाइब्रिड हो सकती है। इसके अलावा बीज अगर बहुत बड़े दिखें या अंदर का रंग थोड़ा अलग लगे, तो इसे न इस्तेमाल करें। अच्छी लौकी अंदर से हरी और ताजी दिखती है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: कैसे खरीदें बिना बीज वाला बैंगन? बाजार जाने से पहले जान लें ये काम की ट्रिक

लौकी को काटने के बाद उसे सूंघकर भी पता लगा सकती हैं। अगर उसमें फ्रेश और हल्की सी खुशबू आ रही है, तो वो सही हो सकती है, लेकिन अगर कोई अजीब सी स्मेल आए तो उसे इस्तेमाल न ही करें।
लौकी सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन अगर आप इंजेक्शन लगाई हुई यानी हाइब्रिड लौकी खाती हैं तो इससे फायदे के बजाय आपको नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए लौकी खरीदने से पहले ऊपर बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।