
Sama Chawal Upma Recipe: नवरात्रि के पावन दिनों में भक्त नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना करते और उपवास रखते हैं। इस दौरान लोग साबूदाना और कुट्टू खाते हैं, लेकिन रोजाना एक जैसी चीजें खा-खाकर मन भर जाता है। अब ऐसे में लोग कुछ नया बनाने का सोचते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद हो। अगर आप भी इस व्रत कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो समा के चावल का उपमा बना सकती हैं। इस उपमा की खास बात यह है कि इस कम घी और ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल कर बना सकती हैं। नीचे लेख में जानिए इसे बनाने की झटपट विधि।

इसे भी पढ़ें- Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत में खाएं चटपटे दही वाले आलू, 10 मिनट में बनकर होंगे तैयार; नोट करें रेसिपी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
समा के चावल का उपमा बनाने की रेसिपी
समा के चावल का उपमा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप समा के चावल लें।
अब उन्हें अच्छी तरह धोकर 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
अब एक कड़ाही में एक चम्मच देसी घी गरम करें।
इसके बाद इसमें थोड़ा सा जीरा डालकर रोस्ट करें।
बारीक कटी हुई मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक भी डालें।
इसके साथ ही थोड़े से कच्चे मूंगफली के दाने या काजू डालकर भूनें।
अब इसमें अपनी पसंद की व्रत वाली सब्जियां डालें।
सब्जियों को हल्का सा भूनकर इसमें पानी निकालकर भिगोए हुए समा के चावल डालें।
चावलों को सब्जियों के साथ 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।
भूनने के बाद स्वादानुसार सेंधा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च का पाउडर मिलाएं।
इसके बाद पानी को नाप कर डालें।
अब इसे ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।
जब चावल नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें।
इसके बाद 2 मिनट के लिए ढककर रखें।
अब ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ें और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।
आप इसे दही या मूंगफली की चटनी के साथ परोस सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।