Wed Mar 18, 2026 | Updated 03:31 AM IST
herzindagi
image

Dry Fruit Market: मध्यप्रदेश के इस मार्केट में मिलेंगे सस्ते ड्राई फ्रूट, कीमत जान खुश हो जाएंगी आप

Dry Fruit Market: अगर आप और आपकी फैमिली के मेंबर सभी लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको मध्यप्रदेश के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे। 
Editorial
Updated:- 2025-05-10, 18:22 IST

सेहत का ख्याल रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो रोजाना हेल्दी चीजों का भी सेवन करती हैं। ऐसे में अगर आप और आपकी फैमिली के मेंबर सभी लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको मध्यप्रदेश के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां आप थोक में और कम कीमत में सूखे मेवे खरीद सकती हैं। 

मध्यप्रदेश का फेमस ड्राई फ्रूट्स बाजार 

वैसे तो मध्यप्रदेश में कई मार्केट हैं, जहां से आप ड्राई फ्रूट खरीद सकती हैं। लेकिन एमपी के इंदौर जिले में एक मार्केट ऐसा है, जहां से आप कम कीमत में थोक में ड्राई फ्रूट्स खरीद सकती हैं। हम बात कर रहे हैं इंदौर के सियागंज में स्थित एक ऐसा बाजार, जो मसाले और ड्राई फ्रूट्स के लिए फेमस माना जाता है। इस बाजार में अलग अलग प्रकार के सामानों का व्यापार होता है।  

01 (3)

थोक व्यापार के लिए बेस्ट

इस बाजार में खरीदारी के लिए आस पास के छोटी दुकान वाले लोग भी आते हैं और यहां से कम कीमत में किराने, ड्राई फ्रूट और मसाले जैसे सामान लेकर जाते हैं। इंदौर के इस बाजार में आपको एक नहीं बल्कि कई सारी ड्राई फ्रूट की दुकाने मिल जाएगी। यही नहीं आपको यहां कृषि उत्पादों के भी कई थोक व्यापार मिल सकते हैं। इस बाजार में ड्राई फ्रूट खरीदने के लिए आप मोल भाव भी कर सकती हैं।   

यह भी पढ़ें:  Best Saree Market: मध्यप्रदेश में साड़ियों के लिए फेमस है ये बाजार, एक बार खरीदारी करने के बाद बार-बार मार्केट जाने का करेगा मन

ऐसे पहुंचे बाजार

जानकारी के मुताबिक यह बाजार सुबह से शाम तक खुला रहता है, लेकिन रविवार के दिन कुछ दुकानें बंद रह सकती हैं। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप ऑटो रिक्शा या सिटी बस की मदद ले सकती हैं। आपको इस बाजार में खाने-पीने के छोटे स्टॉल और चाय की दुकानें भी मिल जाएंगी। इस बाजार में भीड़ रह सकती हैं, इसलिए आप अपनी व्यवस्था के साथ जाएं। आप थोक में ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहती हैं, तो आपको यह बाजार एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।   

इंदौर के सियागंज में बाजार

02 (2)

अगर आप मध्यप्रदेश घुमने जाने का प्लान कर रहीं हैं या उज्जैन या ओम्कारेश्वर दर्शन करने के लिए जाने वाली हैं, तो आप मध्यप्रदेश के इंदौर के सियागंज में मौजूद इस इस फेमस मार्केट का जरूर दिदार करें। यहां जाकर आप अपने और रिश्तेदारों के लिए ड्राई फ्रूट्स खरीद सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: उज्जैन जाने का है प्लान तो वहां के इस लोकल बाजार का जरूर करें दीदार, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।