
अगर आपको भी शॉपिंग करने का बेहद शोक हैं और अब आप फुटवियर को लेकर कोई खास मार्केट देख रही हैं, जहां आपको सुन्दर और सस्ते फुटवियर मिल जाएं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आपको सस्ते फुटवियर के साथ कई अलग-अलग डिजाइन वाले भी फुटवियर देखने को मिल जाएंगे।

सस्ते और यूनिक फुटवियर खरीदने के लिए आप मध्यप्रदेश के इस फेमस फुटवियर मार्केट में खरीदारी के लिए जा सकती हैं। यह मार्केट मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के राजवाड़ा में स्थित है। इस मार्केट का नाम मूलचंद मार्केट है। यहां आपको एक से एक खूबसूरत और स्टाइलिश फुटवियर देखने को मिल जाएंगे। यही नहीं आप इस मार्केट में बच्चों से लेकर बड़ो तक हर इंसान के फुटवियर मिल जाएंगे।
बात करें फुटवियर की तो आपको इस बाजार में 300 रुपए से लेकर अपने बजट तक एक से एक फुटवियर मिल सकती हैं।आप इस मार्केट से डेली वियर के लिए स्लीपर, कैजुअल शूज या फिर पार्टी वियर फुटवियर भी खरीद सकती हैं। आप यहां से फुटवियर खरीद के इन्हें अपने ऑफिस या कॉलेज में पहनकर भी जा सकती हैं। इन्हें पहनकर आप अपनी खूबसूरती का जलवा भी बिखेर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Markets In Ujjain: महाकाल का दर्शन करने उज्जैन जा रहे हैं, तो शहर में स्थित इन सस्ते मार्केट में खरीदारी करना न भूलें
यहां आप अपनी फैमिली में किसी भी व्यक्ति के लिए फुटवियर खरीद सकती हैं। आप मूलचंद मार्केट से फुटवियर थोक के भाव में भी खरीद सकती हैं। यही नहीं अगर आपकी कोई फुटवियर की शॉप है, तो भी आप यहां से खूब सारे फुटवियर सस्ते में खरीद सकती हैं। मूलचंद मार्केट पहुंचने के लिए आप इंदौर पहुंचकर ऑटो बुक कर राजवाड़ा जा सकती हैं। राजवाड़ा से आप आसानी से वॉक करते हुए भी मूलचंद मार्केट पहुंच सकती हैं।

यह बाजार न सिर्फ फुटवियर के लिए फेमस है बल्कि आपको यहां बच्चों के कपड़े भी देखने को मिल जाएंगे। बच्चों के कपड़े आपको इस बाजार में रीजनेबल प्राइस पर मिल सकते हैं। आप फुटवियर के साथ-साथ चाहें तो इस मार्केट से कपड़े भी खरीद सकती हैं। कपड़ो में आपको यहां लोवर टी शर्ट से लेकर बच्चों के शादी लायक कपड़े भी मिल जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।