
प्यार का महीना दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही खुशियों और भावनाओं से भरा वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। यह हफ्ता सिर्फ गिफ्ट्स देने का नहीं, बल्कि अपने पार्टनर के सामने अपनी पर्सनैलिटी को नए रंग में पेश करने का भी है। हर कपल चाहता है कि वह इन सात दिनों में सबसे खास दिखे।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि वैलेंटाइन वीक के हर दिन का एक स्पेशल रंग होता है? अगर आप अपने कपड़ों के चुनाव से अपनी भावनाओं को बयां करना चाहती हैं और अपने पार्टनर को फिर से अपना दीवाना बनाना चाहती हैं, तो यह 7 दिन 7 आउटफिट प्लान आपके लिए है। आइए, इन रंगों से इंस्पिरेशन लेते हुए जानते हैं कि किस दिन कौन सा कलर आपको स्पेशल बना सकता है।
यह लुक रोज डे के लिए परफेक्ट है। आप इसे रीक्रिएट कर सकती हैं और लॉन्ग गाउन को पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। इस लुक में आप बालों को बांध या खोल भी सकती हैं।

अगर आपको ठंड लग रही है तो ऊपर से जैकेट डाल सकती हैं। यह लुक बेहद सुंदर है। आप भी लाइट मेकअप से बोल्ड लुक पा सकती हैं। यह कलर आपके रोमांटिक इमोशंस को एक्सप्रेस करता है।
यह लुक प्रपोज डे के लिए रोमांटिक और एलिगेंट है। आप इस सफेद स्ट्रैपलेस लेयर्ड गाउन को रीक्रिएट करके अपने स्पेशल पल को यादगार बना सकती हैं। गाउन का फ्लोई फैब्रिक और सॉफ्ट लेयर्स आपके लुक में ग्रेस और फेमिनिन चार्म जोड़ते हैं, जो प्रपोज डे की फीलिंग के साथ पूरी तरह मैच करता है।

इस ड्रेस के साथ आप चाहें तो बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रख सकती हैं या फिर हल्का सा बन बनाकर क्लासी टच दे सकती हैं। मेकअप के लिए न्यूड बेस, सॉफ्ट ब्लश और ग्लॉसी लिप्स इस लुक को और निखारेंगे। ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस गाउन की सादगी ही इसकी खूबसूरती है।
रिच, क्लासी और थोड़ा बोल्ड, यह ड्रेस चॉकलेट डे की थीम को बिल्कुल परफेक्ट तरीके से रिप्रेजेंट करती है। इस आउटफिट में ऊपर ब्राउन लेदर स्ट्रैपलेस टॉप है, जो लुक को स्ट्रॉन्ग और कॉन्फिडेंट फील देता है।

टॉप के साथ जुड़ा नेक-ड्रेप स्कार्फ डीटेल इस ड्रेस को हाई-फैशन टच देता है और इसे सिंपल से स्टेटमेंट लुक में बदल देता है। इसके साथ आप चॉकलेट ब्राउन सीक्विन स्कर्ट पहन सकती हैं। सीक्विन की शाइन डार्क चॉकलेट जैसी सॉफ्ट और अट्रैक्टिव है। यह स्कर्ट बॉडी को खूबसूरती से हाइलाइट करती है और पूरे लुक को एलिगेंट फिनिश देती है।
इस ड्रेस के साथ गोल्डन एक्सेसरीज जैसे स्टेटमेंट इयररिंग्स या रिंग लुक को और रॉयल बना सकती हैं। न्यूड या ब्राउन टोन मेकअप और सॉफ्ट वेव्स वाले खुले बाल इस आउटफिट के साथ सबसे अच्छा मैच करेंगे।
इस मौके पर आप बॉडी-हगिंग, फ्लोर-लेंथ ड्रेस पहन सकती हैं, जो फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट करती है। स्लिम फिट कट लुक को क्लासी और ग्रेसफुल बनाता है। इसमें स्क्वायर नेकलाइन के साथ हल्की एम्बेलिश्ड डिटेलिंग दी गई है, जो ड्रेस में सॉफ्ट फेमिनिन टच जोड़ती है और लुक को ओवरड्रामैटिक बनाए बिना एलिगेंट रखती है। स्लीवलेस पैटर्न शोल्डर्स को हाईलाइट करता है और पूरे लुक में मॉडर्न, स्टाइलिश वाइब लाता है।

यह ड्रेस सिंपल होते हुए भी स्टेटमेंट-मेकिंग है। इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए हल्का मेकअप रखें। न्यूड आईज, सॉफ्ट ब्लश और ग्लॉसी लिप्स परफेक्ट रहेंगे। कानों में मिनिमल लेकिन स्टाइलिश इयररिंग्स आपके पूरे आउटफिट को ग्रेसफुल टच देंगे।
यह ड्रेस न तो बहुत हैवी है और न ही बहुत सिंपल, बल्कि बैलेंस्ड, क्लासी और ट्रस्टफुल लुक क्रिएट करती है। Promise Day पर अपने रिश्ते की गहराई और कमिटमेंट दिखाने के लिए यह परफेक्ट चॉइस है। यह टू-पीस स्टाइल आउटफिट फिटेड क्रॉप टॉप और फ्लोइंग स्कर्ट का कॉम्बिनेशन है।

टॉप बॉडी को एलिगेंट शेप देता है, जबकि स्कर्ट मूवमेंट के साथ ग्रेस ऐड करती है। शोल्डर पर लगी बो-नॉट स्ट्रैप्स ड्रेस को फेमिनिन और रोमांटिक टच देती हैं। हल्का, सॉफ्ट फैब्रिक स्कर्ट को एयर्री और ड्रीमी लुक देता है। सिल्वर ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ यह रंग बेहद एलिगेंट और रॉयल लगता है।
Hug Day पर प्यार और अपनापन जाहिर करने के लिए यह एक परफेक्ट आउटफिट चॉइस है। यह कलर सामने वाले को कम्फर्ट और अपनापन महसूस कराता है। स्टेन (Satin) फैब्रिक ड्रेस को सॉफ्ट, स्मूद और लक्स फील देता है। इसकी शाइन लुक में एलिगेंस जोड़ती है।

यह वन-शोल्डर ड्रेस है, जो लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाती है। वेस्ट के पास की प्लीटेड ड्रेपिंग फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट करती है। इस ड्रेस के साथ लाइट मेकअप, न्यूड हील्स और मेसी बन या सॉफ्ट वेव्स लुक को और भी वार्म व एलिगेंट बना देंगे।
यह भी पढ़ें- Dress Ideas for Propose Day: प्रपोज डे के दिन पहनें इस तरह के व्हाइट वन पीस, देखें डिजाइंस
वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के स्पेशल मौके पर रेड कलर से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है, क्योंकि यह बेपनाह प्यार का प्रतीक है। अपनी डेट नाइट को यादगार बनाने के लिए आप रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस चुन सकती हैं, जो लुक को स्टनिंग और बोल्ड बना देगी। इसके साथ आप एक्सेसरीज को मिनिमल रखें।

आप गले में एक पतला सा नेकलेस या छोटे ईयररिंग्स पहन सकती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए रेड लिपस्टिक लगाएं। यह चेहरे पर तुरंत ग्लो और कॉन्फिडेंस लाता है। ड्रेस के साथ मैचिंग या न्यूड हील्स लुक में चार चांद लगा देंगे और आपको कंप्लीट पार्टी लुक देंगे।
यह भी पढ़ें- Oxidised Ring Designs: कुर्ती हो या साड़ी, आपके हर लुक में चार-चांद लगा देंगी ये ऑक्सीडाइज्ड रिंग्स, देखें डिजाइंस
आप भी दिन के हिसाब से कलर का चुनाव करके अपने वैलेंटाइन वीक को यादगार बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram and Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।