सॉफ्ट और ग्लॉसी लिप्स के लिए घर पर बनाएं लिप ग्लॉस

बहुत से लोग ड्राई और फटे होंठ से राहत पाने के लिए सर्दियों में लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करते हैं। आज इस लेख में हम लिप ग्लॉस बनाने की विधि लेकर आए हैं इससे आप आसानी से होममेड लिप ग्लॉस बना सकते हैं।

 
how to make lip gloss at home with natural ingredients

लोग लिप ग्लॉस जैसी ब्यूटी प्रोडक्ट पर हजारों रुपये तक खर्च करते हैं ताकि उन्हें असली और ब्रांडेड प्रोडक्ट मिल सके। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपको असली प्रोडक्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में अब लिप ग्लॉस खरीदने की झंझट छोड़ें और घर पर ही लिप ग्लॉस बनाना शुरू करें। आप कुछ ही प्राकृतिक सामग्री की मदद से लिप ग्लॉस बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको होममेड लिप ग्लॉस बनाने के तरीके बताएंगे, इसकी मदद से आप आसानी लिप ग्लॉस बना सकते हैं।

लिप ग्लॉस बनाने की सामग्री

  • लिक्विड लेसिथिन - 2 ग्राम
  • मोम - 1.5 ग्राम
  • अरंडी का तेल - 8 ग्राम
  • जैतून का तेल - 5 ग्राम
  • नारियल का तेल - 3 ग्राम
  • विटामिन ई तेल - 0.5 ग्राम

सामग्री को इकट्ठा करें

how to make lip gloss for beginners

एक हीट प्रूफ कंटेनर लें जिसमें सभी सामग्री जैसे अरंडी का तेल, जैतून का तेल (जैतून तेल का उपयोग), और मोम को माप कर कंटेनर में रखें और लिप ग्लॉस बनाना शुरु करें।

सामग्री को ठंडा करें

सभी सामग्री को गर्म और मिक्स होने के बाद आंच से उतार लें और ठंडा होने दे। सामग्री को ठंडा करने के लिए अच्छे से मिक्स करते हुए हिलाते रहें।

लेसिथिन मिलाएं

जब सभी सामग्री अच्छे से ठंडा हो जाए तो लिक्विड लेसिथिन मिलाएं। सभी को अच्छे से मिलते रहें जब तक ये मिल न जाए।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक टिका रहेगा लिप ग्लॉस, अगर अपनाएंगी यह टिप्स

मिश्रण में विटामिन ई और तेल मिलाएं

lip gloss making tips,

जब लिप ग्लॉस बेस 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ठंडा होने लगे, तो विटामिन ई और तेल की कुछ बूंदों को मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। (गर्मियों के लिए लिपस्टिक शेड)

कलर पिगमेंट और मीका पाउडर मिलाएं

मिश्रण में एक चुटकी कलर पिगमेंट पाउडर और मीका पाउडर मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह तब तक फेंटें जब तक कि रंग समान रूप से फैल न जाए। ध्यान रखें कि मिश्रण में कोई गांठ न बने।

लिप ग्लॉस को पूरी तरह से ठंडा होने दें

how to make lip gloss at home easy

लिप ग्लॉस मिश्रण को पूरी तरह से जमने दें जब तक कि यह नॉर्मल टेंपरेचर में ठंडा न हो जाए। इस बीच, आप लिप ग्लॉस ट्यूब और कंटेनर (किचन के लिए बेस्ट कंटेनर) को साफ कर सकते हैं।

लिप ग्लॉस ट्यूब में भरें

जब लिप ग्लॉस पूरी तरह से जम जाता है और ठंडा हो जाता है, तो आप लिप ग्लॉस को कंटेनर या ट्यूब में स्टोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लिप ग्‍लॉस लगाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक, देगा आपको खूबसूरत लुक

इन आसान स्टेप्स की मदद से आप आसानी से लिप ग्लॉस तैयार कर सकते हैं। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock, freepik and pexels

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP