गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हल्के और कंफर्टेबल कपड़े मार्केट में देखने को मिल रहे हैं। आउटफिट के साथ-साथ आपको मेल्ट प्रूफ मेकअप भी देखने को मिलेगा। जिसको आप गर्मी में फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। ये स्वेट प्रूफ होता है। इसलिए सबसे ज्यादा लड़किया इसे खरीदना पसंद करती हैं।
लेकिन मेकअप पूरा करने के लिए आपको लिपस्टिक की भी जरूरत पड़ती है। अगर आप गर्मी के लिए लिपस्टिक शेड सर्च कर रही हैं तो इन कलर को आप ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कलर कलेक्शन गर्मी के लिए बेस्ट होते हैं।
ब्रिक रेड लिप कलर
रेड कलर में कई शेड आते हैं। जिन्हें आउटफिट के हिसाब से अप्लाई करती हैं। इसमें एक शेड और आता है ब्रिक रेड। गर्मी के मौसम में ये काफी अच्छा लगता है। लगने के बाद बोल्ड लुक देता है। इस तरह का शेड नाइट पार्टी लुक में काफी अच्छे लगते हैं। जिन्हें आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ लगा सकती हैं। जिसके साथ आप न्यूड मेकअप कर सकती हैं।
पिंक शेड लिप कलर
पिंक शेड लिप कलर में कई ऐसे शेड आते हैं जिन्हें कुछ महिलाएं पसंद करती हैं और कुछ को वो अच्छे नहीं लगते हैं। लेकिन अगर आपको ब्राइट कलर लगाना पसंद है तो आप पिंक शेड का ब्राइट कलर ट्राई कर सकती हैं। गर्मी में ये काफी अच्छा लगता है साथ ही लुक को बोल्ड दिखाता है। इस तरह के शेड के ऑप्शन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक
न्यूड लिप कलर
इस तरह के लिप कलर आप कभी भी लगा सकती हैं। ये कलर आजकल काफी ट्रेंड में है। अगर आप मेटेलिक कलर ड्रेस पहन रही हैं तो इस कलर को अप्लाई कर सकती हैं। ये कलर क्लासी और एलीगेंटलगते हैं।
वाइन शेड लिप कलर
लिप कलर कई शेड के आते हैं लेकिन वाइन शेड काफी अच्छा लगता है। जिसे आप गर्मी के मौसम में अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह के शेड पार्टी,ऑफिस या शादी फंक्शन में काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही ब्राइट और न्यूड कलर आउटफिट के साथ काफी अच्छे लगते हैं। आपको पसंद है इस तरह का शेड तो ट्राई कर सकती हैं।
टिप्स: इस लिप कलर शेड के साथ आप लाइट मेकअप लगाएंगी तो ये काफी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक लगानी नहीं आती है तो अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स
पीच शेड लिप कलर
पीच कलर ज्यादातर हर लड़की को पसंद होता है। गर्मियों के इस मौसम में इस रंग की लिपस्टिक लगाने से चेहरा खिल जाता है। डार्क कलर की ड्रेस के साथ इस तरह के कलर काफी अच्छे लगते हैं।
इसके अलावा और भी कई सारे लिपस्टिक शेड हैं जिन्हें आप गर्मी में ट्राई कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों