-1774953987509.webp)
अक्सर महिलाएं मार्केट में लिपस्टिक के ढेरों शेड्स देखकर कंफ्यूज में हो जाती हैं। कभी कोई रंग हाथ पर अच्छा लगता है, तो कभी चेहरे पर लगाने के बाद वह फीका नजर आता है। इसका सबसे बड़ा कारण है अपनी त्वचा की रंगत यानी स्किन टोन को न पहचानना। सही लिपस्टिक न केवल आपके होठों को सुंदर बनाती है, बल्कि आपकी पूरी पर्सनैलिटी में निखार लाती है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि अपनी रंगत के अनुसार सही शेड चुनने का सही तरीका क्या है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपनी रंगत के अनुसार सही शेड कैसे पहचानें?
पढ़ते हैं आगे...
जिनकी त्वचा का रंग साफ या फेयर है, उन पर हल्के शेड्स बहुत जचते हैं। ऐसे में बोल्ड रेड इनकी स्किन पर बेहद खूबसूरत लगती है। इससे अलग गुलाबी शेड्स जैसे- सॉफ्ट पिंक, रोज या बबल गम पिंक जैसे रंग चेहरे पर ताजगी लाते हैं।
अगर आप नैचुरल लुक चाहती हैं, तो न्यूड टोन्स जैसे- लाइट बेज (Beige) या पीच शेड्स को चुनें। ये कलर आपकी रंगत को फीका किए बिना एक सलीकेदार लुक देते हैं।
इसे भी पढ़ें -Leftover Lipstick Reuse Ideas: खत्म हुई लिपस्टिक को फेंकें नहीं, इन 6 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल; पैसे भी बचेंगे
भारतीय महिलाओं में यह स्किन टोन सबसे ज्यादा पाया जाता है और इस पर रंगों के साथ प्रयोग करना काफी आसान है। आप कोरल और पीच का यूज कर सकती हैं। ये रंग आपकी त्वचा की नेचुरल गर्माहट को उभारते हैं। अर्थी टोन्स (Earthy Tones) यानि ब्राउन या टेराकोटा शेड्स आपको एक 'एफर्टलेस चिक' और प्रोफेशनल लुक देते हैं। वहीं बेरी कलर्स जैसे - रास्पबेरी या प्लम (Plum) शेड्स का चुनाव करें, ये चेहरे पर एक अलग ही चमक लाते हैं।

इन महिलाओं पर गहरे और चटकीले रंग बहुत अच्छे लग सकते हैं। आप डार्क रेड और वाइन का इस्तेमाल कर सकती हैं। बरगंडी या वाइन रेड जैसे शेड्स सांवली स्किन पर बहुत क्लासिक लगते हैं। इससे अलग पर्पल और बेरी कलर भी आपके लिए ही है। ऐसे में आप गहरे बैंगनी या बेरी शेड्स एक बोल्ड और स्टनिंग लुक देते हैं। आप चॉकलेट ब्राउन का भी यूज कर सकती हैं। वॉर्म ब्राउन या चॉकलेट शेड्स आपकी सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं।
इसे भी पढ़ें -Lipstick Side Effects: क्या आप भी रोज लगाती हैं लिपस्टिक? होंठों को काला होने से बचाने के लिए याद रखें ये 5 बातें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।