herzindagi
lipsticks applying tips

लिपस्टिक लगानी नहीं आती है तो अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स 

अगर आपको लिपस्टिक लगानी नहीं आती है, तो इस लेख में बताए गए टिप्स एंड ट्रिक्स आपके काम आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2021-12-22, 12:44 IST

लिपस्टिक एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे हर महिला इस्तेमाल करती है। यह महिलाओं के ब्यूटी मेकअप का एक अहम हिस्सा है क्योंकि इससे महिलाओं को ना सिर्फ क्लासी लुक मिलता है बल्कि वह स्टाइलिश भी लगती हैं। साथ ही, समय के साथ अब लिपस्टिक रोजमर्रा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्यूटी प्रोडक्ट भी बन गया है। लेकिन जब भी महिलाएं मेकअप करती हैं तो वह अपनी लिपस्टिक पर खासतौर पर ध्यान देती हैं। वह ना केवल लिपस्टिक शेड पर फोकस करती हैं, बल्कि लिपस्टिक के शेप पर भी उनका उतना ही ध्यान रहता है।

हालांकि, लिपस्टिक को सही तरीके से लगाना बहुत ही कम महिलाओं को आता है। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें लिपस्टिक लगाना नहीं आता है तो ये लेख आपके काम आ सकता है। क्योंकि इस लेख में हम आपके साथ कुछ ऐसी ट्रिक्स एंड ट्रिक्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप लिपस्टिक लगाते समय फॉलो कर सकती हैं।

लिप प्राइमर का करें इस्तेमाल

lipstick appling tips

यह बात बहुत कम महिलाओं को मालूम है कि जब हम अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाते हैं, तो सबसे पहले होंठों को लिपस्टिक लगाने के लिए तैयार करना होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले होंठों को एक्सफोलिएट करना होगा। इसके बाद, आप टूथब्रश में लिप बाम लें और कुछ देर होंठों को स्क्रब करें। फिर अपने होंठो को वॉश कर लें और उस पर लिप प्राइमर लगा लें। इससे आपके होंठ हाइड्रेटेड रहेंगे और लिपस्टिक लगाने के बाद सूखेंगे भी नहीं।

फाउंडेशन से बनाएं बेस

lipsticks applying tricks

इसके बाद अपने होंठों पर फाउंडेशन का बेस बनाकर लगाएं। हालांकि, यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन जिस तरह से आप चेहरे पर फाउंडेशन का यूज करती हैं। ठीक उसी तरह से आपको लिप टोन को एक जैसा करने के लिए अपने होठों पर भी फाउंडेशन लगाना होगा। लेकिन ध्यान रहे कि आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन के कलर का इस्तेमाल करना है। आपको ब्रश से होंठों पर फाउंडेशन लगाना है। इससे आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक आपके होंठों पर टिकेगी रहेगी और फैलेगी भी नहीं।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक

लिप लाइनर से बनाएं शेप

lip liner

लिपस्टिक चेहरे पर तभी अच्छी लगती है, जब उनका शेप सही हो। लेकिन जिन महिलाओं को लिपस्टिक लगाना नहीं आती उनके लिए होंठो का शेप बनाना बहुत मुश्किल काम है। साथ ही, बहुत सारी महिलाएं बिना लिप लाइनर का यूज किए होंठों पर लिपस्टिक लगा लेती हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। इसलिए आप शेप बनाने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आपको बता दें कि लिप लाइनर आपके होंठों को सही शेप देता है। इतना ही नहीं लिप लाइनर से आपको पूरे होंठों को कवर करना चाहिए। इसके बाद जब आप लिपस्टिक लगाएंगी, तो आपके होंठों पर सही तरीके से लिपस्टिक लग पाएगी। आपको उसी कलर के लिप लाइनर का यूज करनाचाहिए जिस कलर की लिपस्टिक आप यूज करने जा रही हैं।

इस तरह लगाएं लिपस्टिक

जब आप अपने होंठों पर लिप लाइनर लगा लें, तो उसके बाद लिपस्टिक ब्रश से लिपस्टिक लगाएं। इससे अपने होंठों को पहले शेप दें फिर होंठों के बीच के भाग को भरें। इस बात का ध्यान रखें कि समर सीजन में मैट लिपस्टिक बेस्ट रहती हैं। वहीं क्रीम लिपस्टिक के फैलने का डर बना रहता है। अगर आप क्रीमी लिपस्टिक इस्तेमाल कर ही रही हैं, तो आपको उसे लगाने के बाद होंठों पर थोड़ा कॉम्पैक्ट पाउडर भी लगाना है।

इसे ज़रूर पढ़ें-मेकअप करना नहीं आता है तो अपनाएं ये टिप्‍स और ट्रिक्‍स

कंसीलर लगाना ना भूलें

lip applying hacks

इन सभी स्टेप्स को सही ढंग से फॉलो करने के बाद भी होंठों का शेप सही नहीं आता है। ऐसा में आप अपने शेप को कंसीलर से सही कर सकती हैं। साथ ही, अगर मैट लिपस्टिक आपके होंठों को ड्राय कर रही हैं, तो आप अपने होंठों पर लिप ग्लॉस से प्रेपिंग कर सकती हैं। (लिप ग्‍लॉस लगाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक) बस हो गया आपका काम।

इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप अपने होठों पर एकदम परफेक्ट लिपस्टिक लगाना सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।