herzindagi
know some easy tips to remove matte lipstick in hindi

मैट लिपस्टिक को रिमूव करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

अगर आप अपने लिप्स को नुकसान पहुंचाए बिना ही मैट लिपस्टिक को रिमूव करना चाहती हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-12-11, 09:12 IST

जब महिलाएं मेकअप करती हैं तो वह अपनी लिपस्टिक पर खासतौर पर ध्यान देती हैं। वह ना केवल लिपस्टिक शेड पर फोकस करती हैं, बल्कि लिपस्टिक के टाइप पर भी उनका उतना ही ध्यान रहता है। मसलन, जरूरी नहीं है कि वह हर बार ग्लॉसी लिपस्टिक ही चुनें। मैट लिपस्टिक भी आपको उतना ब्यूटीफुल व क्लासी लुक देती हैं।

हालांकि, मैट लिपस्टिक को रिमूव करना इतना भी आसान नहीं होता। मार्केट में मिलने वाली यह लिपस्टिक अक्सर लॉन्ग स्टेइंग क्वालिटी के साथ आती हैं और इसलिए जब महिलाएं रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करती हैं तो मैट लिपस्टिक को हटाते समय वह अपने लिप्स के साथ थोड़ा हार्श हो जाती हैं। जिससे कभी-कभी लिप्स को भी नुकसान हो सकता है। जबकि आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी मैट लिपस्टिक को बेहद आसानी से रिमूव कर सकती हैं-

क्रीम या ऑयल क्लींजर की मदद से रिमूव करें मैट लिपस्टिक

beauty tips

चूंकि मैट लिपस्टिक आपके लिप्स को बेहद रूखा महसूस करवा सकती हैं, इसलिए सिर्फ मेकअप वाइप्स की मदद मैट लिपस्टिक रिमूव करना एक अच्छा आइडिया नहीं है।

  • लिप्स को मॉइश्चराइज करते हुए लिपस्टिक को रिमूव करनेके लिए आप क्रीम या ऑयल क्लींजर की मदद लें।
  • सबसे पहले एक क्यू टिप को क्लींजर में डिप करें।
  • अब इसे अपने अपर लिप्स पर घुमाते हुए क्लीन करें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें।
  • अंत में, इसे वाइप की मदद से क्लीन करें।
  • अब क्यू टिप के दूसरी साइड से आप नीचे के लिप्स को क्लीन करें।
  • इसे भी कुछ देर छोड़ने के बाद वाइप्स से साफ करें।
  • अगर लिप्स पर लिपस्टिक के निशान रह जाएं तो एक दूसरा क्यू टिप लेकर यही प्रोसेस दोहराएं।
  • पेट्रोलियम जेली की मदद से हटाएं मैट लिपस्टिक
  • अगर आपके पास क्लींजर नहीं है तो पेट्रोलियम जेली की मदद से भी मैट लिपस्टिक को रिमूव किया जा सकता है।
  • इसके लिए आप क्यू-टिप या उंगलियों की मदद से अपने होठों पर पेट्रोलियम जेली की एक लेयर लगाएं।
  • अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें।
  • अब एक वॉशक्लॉथ को गर्म पानी में डिप करें।
  • इसके बाद आप इसे होंठों को कोमल व सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए लिपस्टिक को पोंछ लें।
  • इस तरीके से मैट लिपस्टिक को हटाने से आपकी स्किन मॉइस्चराइज़ भी होती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक 6 तरह की होती है

अपनाएं यह छोटे-छोटे टिप्स

makeup tips in hindi

कई बार मैट लिपस्टिक को रिमूव करने के बाद होंठों पर कलर का हल्का निशान रह जाता है। ऐसे में आप एक टूथब्रश लें और धीरे से उन्हें साफ़ करें। यह ना केवल आपके होंठों को एक्सफोलिएट करेगा, बल्कि लिपस्टिक के किसी भी बचे हुए निशान को हटा देगा। अंत में, एक हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाना ना भूलें।

इसके अलावा, मैट लिपस्टिक के बचे हुए दागों को हटाने के लिए मिसेलर क्लींजिंग वॉटर का इस्तेमालकिया जा सकता है। यह बेहद ही प्रभावशाली तरीके से लिप स्टेन्स को रिमूव करता है। साथ ही साथ उसे कोमल और हाइड्रेटिंग बनाता है। मैट या लिक्विड मैट लिपस्टिक से पहले लिप बाम की एक पतली परत लगाने से आपके होंठ पूरे दिन चिकने और हाइड्रेटेड रहेंगे।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक

तो अब मैट लिपस्टिक को हटाने के लिए आपको अपने लिप्स के साथ हार्श होने की कोई जरूरत नहीं है। इन तरीकों को अपनाएं और अपने लिप्स को पैम्पर करते हुए मैट लिपस्टिक रिमूव करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।