किचन के लिए सही कंटेनर सलेक्ट करने के लिए यहां से लें आईडियाज

अगर आप अपनी किचन के लिए कंटेनर खरीदना चाहती हैं तो एक बार इस लेख को अवश्य पढ़ें।  

kitchen colorful plastic jar

अपनी किचन को आर्गेनाइज करने के लिए हम सभी कई तरह के कंटेनर का इस्तेमाल करते हैं। यह किचन के लिए एक बेसिक जरूरत है। कंटेनर में हम दाल-चावल से लेकर चीनी चायपत्ती तक कई आइटम्स को रखते हैं। चूंकि हर घर की किचन में कंटेनर की आवश्यकता होती है, इसलिए मार्केट में कई अलग-अलग तरह के कंटेनर मिलते हैं। इनमें आपको प्लास्टिक से लेकर ग्लॉस के कंटेनर मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, इसमें आपको कई अलग-अलग साइज भी मिलेंगे।

ऐसे में जब भी आप मार्केट से किचन कंटेनर खरीदने जाती हैं तो काफी कंफ्यूजन होती है। समझ में ही नहीं आता कि किस कंटेनर को खरीदा जाए और किसे नहीं। कई बार इस चक्कर में आपसी गलती भी हो जाती है और जब आप किचन कंटेनर खरीदकर घर लाती हैं तो आपको ऐसा लगता है कि यह आपकी किचन में फिट नहीं बैठ रही। इस तरह आपको बुरा भी लगता है। तो चलिए आज हम आपको मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग किचन कंटेनर और उनकी खासियतों से रूबरू करवा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपके लिए अपनी किचन के लिए सही कंटेनर चुनना आसान हो जाएगा-

ग्लास कंटेनर

glass jar

जब किचन कंटेनर की बात होती है तो ग्लास कंटेनर काफी पॉपुलर हैं। यह ईको-फ्रेंडली हैं और इसमें रखी चीजें आसानी से विजिबल होती हैं। इसलिए, किचन के लिए एक अच्छा ऑप्शन माने जाते हैं। हालांकि, यह नाजुक होते हैं और अपेक्षाकृत अधिक महंगे होते हैं। इनमें आपको राउंड से लेकर स्क्वयेर शेप में अलग-अलग साइज में कंटेनर मिल जाएंगे। यह एयर टाइट होते हैं और यह फूड आइटम के साथ किसी तरह का रिएक्ट नहीं करते हैं, जिसके कारण फूड आइटम्स को इनमें स्टोर करने से किसी तरह की स्मेल नहीं आती है।

इसे जरूर पढ़ें:फ़ूड स्टोरेज कंटेनर सेलेक्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

स्टील कंटेनर

stainless steel steel container

स्टील कंटेनर का इस्तेमाल लंबे समय से किचन में किया जाता रहा है। यह अधिक ड्यूरेबल होते हैं और इसलिए लंबे समय तक इनका इस्तेमाल बेहद आसानी से किया जा सकता है। इनमें भी आपको अलग-अलग साइज आसानी से मिल जाएंगे। जब स्टील कंटेनर की बात होती है तो इसमें राउंड शेप्ड कंटेनर को काफी पसंद किया जाता है। इसके साइज के आधार पर इसमें कई अलग-अलग चीजों को स्टोर किया जा सकता है।

सिरेमिक कंटेनर

blue pottery kitchen jars

सिरेमिक कंटेनर किचन में देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगते हैं। इनमें आपको कई कलर्स व प्रिंट्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल किचन में अचार आदि रखने में किया जाता है। यह बहुत अधिक महंगे नहीं होते हैं और आपके किचन काउंटरटॉप को और भी अधिक ब्यूटीफुल लुक देते हैं। हालांकि, यह काफी भारी होते हैं, जिसके कारण हैवी आइटम्स या अधिक क्वांटिटी में आइटम्स को इसमें रखना सही नहीं माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:किचन में मौजूद प्लास्टिक कंटेनर को आसानी से क्लीन करने के लिए अपनाएं यह टिप्स

प्लास्टिक कंटेनर

plastic jar

प्लास्टिक कंटेनर काफी सस्ते होते हैं और इसलिए अधिकतर घरों में महिलाएं इसे इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। हालांकि, जब भी आप प्लास्टिक कंटेनर को खरीदें तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि वह फूड ग्रेड प्लास्टिक से बने हों। हाई क्वालिटी कंटेनर किचन में लंबे समय तक आपका साथ देंगे। इनमें आपको अलग-अलग साइज के कंटेनर मिल जाएंगे। अगर आप एक सेट में प्लास्टिक कंटेनर खरीदती हैं, तो ऐसे में आपको कंटेनर की लिड का ध्यान रखने की जरूरत नहीं है। साथ ही इन कंटेनर्स को एक के उपर एक रखा जा सकता है। जिसके कारण यह कम स्पेस के लिए एक बेहतर ऑप्शन हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP