लिप ग्लॉस आज के समय में हर महिला की मेकअप किट का हिस्सा है। यह आपके लिप्स को एक डिफाइन लुक देते हैं। इनका क्रीमी टेक्सचर बेहद ही अच्छा लगता है। आप भले ही डेली रूटीन में अपने लिप्स को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हों या फिर अगर आप नो मेकअप लुक में ही एक ब्यूटीफुल लुक कैरी करना चाहती हों तो ऐसे में लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करना एक अच्छा आइडिया है।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि लिप ग्लॉस आपके लिप्स पर बेहद की खूबसूरत लुक देते हैं। लेकिन इनके साथ एक समस्या यह होती है कि यह जल्दी आपके लिप्स से हट जाते हैं, जिसके कारण आपका लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप लिप ग्लॉस को अपने होंठों पर कुछ इस तरह लगाएं कि इनकी चमक लंबे समय तक ऐसे ही टिकी रहे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप लिप ग्लॉस को लॉन्ग लास्टिंग बेहद आसानी से बना सकती हैं-
अगर आप चाहती हैं कि आपका लिप ग्लॉस लुक लंबे समय तक ऐसे ही बना रहे तो इसका एक आसान और बेहतर तरीका है कि आप इसे अपने फाउंडेशन के ऊपर लगाएं। इसके लिए, आप पहले अपने लिप्स के ऊपर कुछ फाउंडेशन लगाएं और फिर इसे सेट करें। इसके बाद आप लिप्स पर ग्लॉस का कोट लगाएं। यह ना केवल आपके लिप ग्लॉस के लुक को बेहतर बनाएगा, बल्कि इसे लॉन्ग लास्टिंग बनाने में मदद करेगा।
इसे जरूर पढ़ें:मेकअप की शौकीन महिलाओं के पास ये 5 लिप प्रोडक्ट जरूर होने चाहिए
अमूमन ऐसा माना जाता है कि लिप लाइनर केवल लिप्स के आउटर हिस्से को लाइन करने के लिए ही होता है। जबकि ऐसा नहीं है। अगर इसे सही तरह से अप्लाई किया जाए तो यह आपको एक बेहद ही खूबसूरत कलर देता है। इतना ही नहीं, लिप लाइनर मैट फ़िनिश में न्यूड या मैचिंग बेस बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पहले न्यूट्रल या मैचिंग क्रीमी मैट लाइनर को ना केवल लिप्स के बाहरी हिस्से पर इस्तेमाल करें, बल्कि इससे अपने पूरे होंठों को फिल करें। फिर आप ऊपर से ग्लॉस लगाएं। यह लिप ग्लॉस को लॉन्ग लास्टिंग बनाएगा और साथ ही इससे आपके लिप्स बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगे।
कंसीलर को लिप्स के ऊपर लगाने के बाद भी लिप ग्लॉस लगाने से उसे लॉन्ग लास्टिंग बनाया जा सकता है। हालांकि, अगर आप कंसीलर को लिप्स पर यूज कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप लिक्विड कंसीलर को यूज ना करें। बल्कि एक मैट कंसीलर को चुनें ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए। इसे अपने लिप्स पर अप्लाई करके हल्का थपथपाएं और इसके सेट होने का इंतजार करें। इसके बाद आप लिप ग्लॉस को अप्लाई करें। यह गहरे रंग के ग्लॉस के लिए बेहद अच्छी तरह काम करेगा।
इसे जरूर पढ़ें:गुलाबी होंठ पाने का सबसे सस्ता उपाय है चुंकदर, जादू की तरह करता है काम
अगर आप अपनी मैट लिपस्टिक को हल्का क्रीमी व ग्लॉसी इफेक्ट देना चाहती हैं तो ऐसे में लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। इसके लिए आप पहले अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करके लिप बाम लगाएं। इसके बाद मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। अब लिप्स पर हल्का पाउडर डस्ट करें और फिर लिप ग्लॉस को ब्रश की मदद से अप्लाई करें। इससे ना केवल आपके होंठ बेहद अच्छे लगते हैं, बल्कि उनकी चमक भी लंबे समय तक बनी रहती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।