Thu Mar 26, 2026 | Updated 05:52 AM IST HZ Awards 2026
image

क्या पसीने से आपका मेकअप भी 'मेल्ट' होकर फैल जाता है? मेकअप आर्टिस्ट के ये 3 सीक्रेट टिप्स बचाएंगे आपका लुक

अगर आप भी गर्मी के मौसम में मेकअप के फैल जाने की वजह से परेशान रहती हैं, तो आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से कुछ खास टिप्स बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं और मेकअप को पूरा कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 21:04 IST

कोई भी मौसम हो अधिकतर महिलाएं किसी खास प्रोग्राम में जाने से पहले या घर से बाहर निकलने से पहले मेकअप जरूर करती हैं। मेकअप करना अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

गर्मी में सही मेकअप के टिप्स

गर्मी के मौसम में आपके चेहरे से मेकअप मेल्ट होने लगता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिसे आजमा कर आप अपने मेकअप वाले लुक को खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।  

2 - 2026-03-25T182124.890

मेकअप से पहले करें ये काम

अगर आप भी गर्मी के मौसम में रोजाना कॉलेज और ऑफिस मेकअप कर जाती हैं, लेकिन आपका मेकअप तेज धुप की वजह से बिगड़ जाता है और चेहरा काला दिखने लगता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको आसान टिप्स बताएंगे, जिसे आजमाकर आप मेकअप को मेल्ट होने से बचा सकती है।

चेहरे पर बर्फ का करें इस्तेमाल

जब भी आप गर्मी के मौसम में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करें, तो पहले अपने चेहरे को तैयार कर लें। इसके लिए आप मेकअप से कुछ मिनट पहले चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। बर्फ को आप चेहरे पर कम से कम 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। इसके साथ ही मेकअप के वक्त आप ब्लॉटिंग पेपर का जरूर इस्तेमाल करें, यह तेल सोखने में मददगार हो सकता है। इसके साथ ही आप कॉम्पैक्ट पाउडर और फेस मिस्ट का भी उपयोग करें ।

यह भी पढ़ें- Homemade Cheek Tint: बिना मेकअप के भी दमकेगा चेहरा, घर पर बनाएं चीक टिंट

लाइटवेट मेकअप प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

इसके अलावा गर्मी के मौसम में मेकअप करने से पहले ध्यान रहे कि आपको ऑयल-बेस्ड प्रोडक्ट्स के बजाय लाइटवेट मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। आप हलके और क्वालिटी वाले मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर गर्मी में अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। अगर आपको मेकअप के बाद पसीना आता है, तो सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह आपके पूरे मेकअप को एक जगह 'लॉक' करने में मदद करेगा।  

1 - 2026-03-25T182126.325

हलके मेकअप का करें इस्तेमाल

ध्यान रहे गर्मियों में मेकअप जितना हल्का होगा, उसके मेल्ट होने के चांस उतने ही कम होंगे। इसलिए आप कोशिश करें, कि जब भी आपको मेकअप करने का मन हो, तब आप केवल टचअप ही करें। इससे आपके चेहरे से मेकअप मेल्ट नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Eyeliner Hacks: हर बार बिगड़ जाता है आईलाइनर? यहां जानें लगाने का सही और परफेक्ट तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit:  FREEPIK 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।