
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में हमारी स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण हमारी स्किन डल हो जाती है। रंगत डाउन हो जाती है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत तो पसीने के कारण होती है। इसके लिए लोग बाजार से महंगे परफ्यूम या पाउडर खरीदते हैं। हालांकि, इनमें केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप घर पर भी पाउडर बना सकती हैं, वो भी बिना केमिकल के? दरअसल, मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और घर पर नेचुरल पाउडर बनाने की जानकारी दी है। आइए जानते हैं-
-1774245724289.jpg)
इस नेचुरल पाउडर को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी स्किन, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
सभी चीजें एक ही चम्मच से लेना है। इससे माप एकदम सही आएगा। आपको बता दें कि ये सभी चीजें स्किन के लिए हल्की होती हैं और पसीना कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं।
View this post on Instagram
अब आती है पाउडर को बनाने की बारी। इसके लिए आप सबसे पहले एक साफ बाउल लें। इस सभी चीजों को ऊपर बताए गए मात्रा में डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि एक स्मूद पाउडर तैयार हो जाए। अब इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
यह भी पढ़ें- Skincare: आपकाे चाहिए चांद-सा निखार, तो रात में चेहरे पर लगा ये खास चीज
जब भी आप नहाकर आएं या पसीना ज्यादा आए तो इस पाउडर को अंडरआर्म्स या जहां ज्यादा पसीना आता है, वहां लगा लें।
ये पाउडर स्किन को ड्राई रखता है और बदबू को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें- Apple Peel for Glowing Skin: फेंकने के बजाय सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल, शीशे जैसा चमक जाएगा चेहरा
तो अगर आप भी बार-बार डियोड्रेंट इस्तेमाल करके परेशान हो चुकी हैं, तो एक बार ये नेचुरल पाउडर जरूर ट्राई कीजिएगा। ये पूरी तरह से नेचुरल है। खास बात तो ये है कि 10 रुपये से भी कम में आपको नेचुरल पाउडर मिल जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।