herzindagi
image

Eyeliner Hacks: हर बार बिगड़ जाता है आईलाइनर? यहां जानें लगाने का सही और परफेक्ट तरीका

Eyeliner Hacks: अगर आइलाइनर लगाते वक्त लाइनर फेल जाता है और आप ठीक से नहीं लगा पा रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से लाइनर लगा सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 21:34 IST

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं मेकअप कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती हैं। अगर आप भी मेकअप के दौरान अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आइलाइनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन लाइनर फैल जाता है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

लाइनर लगाते वक्त अगर आपका आइलाइनर भी फैल जाता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप सही तरीके से आइलाइनर लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

एक्सपर्ट ने बताया लाइनर लगाने का आसान तरीका

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी मेकअप के दौरान आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आइलाइनर लगाती हैं और वह फैल जाता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर कुछ खास टिप्स की मदद से सही तरीके से आइलाइनर लगा सकती हैं। 

2 - 2026-01-12T194811.677

आईलाइनर पेंसिल से बनाएं आउटलाइन

जब भी आप आइलाइनर लगाएं, तब अपनी कोहनी को किसी टेबल या स्थिर जगह पर टिका लें। इससे हाथ नहीं कांपेंगे और लाइनर सही से लगेगा। इसके अलावा आप जब भी लाइनर लगाएं तो डायरेक्ट अप्लाई न करें पहले आईलाइनर पेंसिल से आउटलाइन बनाएं उसके बाद लिक्विड लाइनर का इस्तेमाल करें। इससे लाइनर नहीं बिगड़ेगा और आखें भी खूबसूरत दिखेंगी। 

यह भी पढ़ें- Eyeliner Tips: मिनटों में पाएं बड़ी और खूबसूरत आंखें, आसान तरीके से अप्लाई करें आईलाइनर

आईलाइनर से छोटे-छोटे डॉट्स लगाएं 

इन सभी टिप्स के अलावा आप एक और टिप आजमा सकती हैं। डॉट-टू-डॉट मेथड भी लाइनर लगाने के लिए बेस्ट है। इसके लिए आपको अपनी पलकों के ऊपर आईलाइनर से छोटे-छोटे डॉट्स लगाने हैं, ध्यान रहे डॉट्स ज्यादा बड़े ना हो, नहीं तो इससे लाइनर बिगड़ सकता है।

1 - 2026-01-12T194813.604

छोटी बिंदु लगाने के बाद आप इन डॉट्स को आपस में मिलाते हुए आगे लाइन की तरह खींचें। ऐसा करने से भी आपका लाइनर परफेक्ट लगेगा। अगर आप इन सभी टिप्स को फॉलो करने के बाद आइलाइनर लगती हैं, तो आपका लाइनर सही तरीके से लगेगा और चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- छोटी आंखों से पार्टी में चलाना है जादू तो ऐसे लगाएं आईलाइनर, मिलेगा परफेक्ट लुक  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।