
Remedies for Dark Lips: आपने कई लोगों को देखा होगा कि उनका चेहरा साफ लेकिन होंठ का रंग काला होता है। अब ऐसे में जिनके लिप्स डार्क होते हैं, वह बाजार में मिलने वाले लिप बाम इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी कई बार होंठों के रंग में खास-फर्क नजर नहीं आता है, तो कुछ लोग ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। अगर आपके लिप्स भी ब्लैक है, तो आप लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया कि महंगे केमिकल ट्रीटमेंट्स के बजाय मात्र 5 रुपये के खर्च वाला घरेलू नुस्खा अपनाकर काले होठों को पिंक कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर के अनुसार, होंठों का कालापन दूर करने का सबसे सस्ता तरीका दूध की ताजी मलाई और गुलाब जल है। अगर आपके पास समय है, तो मलाई में पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियां भी मिला सकती हैं। नीचे जानें तरीका-
इसे भी पढ़ें- Best Lipstick Shades: वैलेंटाइन वीक से पहले चुन लें ये परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

तैयार स्क्रब में मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड धीरे-धीरे कालेपन की परत को हटाता है और गुलाब जल होंठों को फ्रेश रखता है।


एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप लगातार 7 दिनों तक रात में यह एक काम करती हैं, तो आपको होठों के कालेपन में साफ फर्क नजर आने लगेगा। फटे हुए होंठ ठीक हो जाएंगे और पहले से ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार दिखने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- Homemade Lip Scrub: बाजार से नहीं अब पर तैयार करें चुकंदर और शहद से बनी लिप स्क्रब, होंठ रहेंगे मुलायम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।