Thu Mar 26, 2026 | Updated 01:54 AM IST HZ Awards 2026
ram navami bhog recipe 2026

Ram Navami Prasad Recipe 2026: इस बार राम नवमी पर बनाएं ये 5 तरह के भोग, पढ़ें आसान रेस‍िपी

Ram Navami 2026: राम नवमी का त्योहार बहुत ही खास होता है। इस दिन लोग भगवान राम की पूजा करते हैं और घर में भोग भी बनाते हैं। इस बार 27 मार्च को राम नवमी मनाई जा रही है। ऐसे में हम आपको 5 ऐसे भोग के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं और पूजा में भोग भी लगा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 21:40 IST

Ram Navami 2026 Bhog: इन दिनों लोग नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। ये वो दिन होता है जब प्रभु श्रीराम का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। साथ ही उन्हें भोग लगाया जाता है।

इस दिन घरों में कई तरह के सात्विक व्यंजन बनाए जाते हैं। ये न खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इन्हें बनाना भी आसान होता है। हालांकि, अगर आप व्रत रख रही हैं तो क्यों न कुछ ऐसा भोग बनाया जाए जिसे हर कोई खा सके। ऐसे में हम आपको फलाहार और बिना फलाहार वाले दोनों ऑप्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

पंजीरी

पंजीरी एक बहुत ही सिंपल और जल्दी बनने वाला भोग है। इसे बनाने के लिए घी में गेहूं के आटे को हल्का रंग चेंज होने तक भून लें। अब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं। साथ ही गरी का बुरादा, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची का पाउडर ऐड करें। ये प्रसाद के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्र‍ि में रख रही हैं 9 द‍िनों का व्रत, तो अलग-अलग तरीकों से बनाएं साबूदाना की ये र‍ेस‍िपी

साबूदाना खीर

आप राम नवमी पर साबूदाने की खीर भी बना सकती हैं। इसे व्रत रखने वाले लोग भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए मीडियम साइज के साबूदाने को दो घंटे के लिए भिगो दें। अब इसे दूध में पका लें। जब ये पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और घी में रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। अगर आप थोड़ा रिच फ्लेवर देना चाहती हैं तो खोया भी डाल सकती हैं।

ram navami bhog recipe 2026 (1)

यह भी पढ़ें- Ashtami Kab Hai 2026: 25 या 26 मार्च, कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी? यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

पंचामृत

कोई भी पूजा पाठ हो, हिंदू धर्म में पंचामृत जरूर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद, चीनी, ड्राई फ्रूट्स औ तुलसी के पत्तों को एक बड़े बर्तन में मिक्स कर लें। इसे भी आप भगवान राम को भोग लगाकर व्रत में खा सकती हैं।

नारियल लड्डू

नारियल से बने लड्डू भी प्रसाद के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसे भी बनाना बहुत आसान होता है। इसे बनाने के लिए डेसिकेटेड कोकोनट को थोड़ा सा घी में भून लें। अब इसे दूध में तब तक पकाएं जब तक ये बाइंड न होने लगे। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क या चीनी मिलाएं। बाद में छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

यह भी पढ़ें- Ram Navami Special Recipe: रामनवमी पर इस खास हलवे का लगाएं श्रीराम को भोग, यहां देखें आसान रेसिपी

ram navami bhog recipe 2026 (2)

सूजी की खीर

सूजी की खीर भी एक स्वादिष्ट भोग है। इसे बनाने के लिए सूजी को घी में हल्का भून लें। अब इसमें दूध डालकर पका लें। बाद में चीनी और इलायची डालें। ये खीर जल्दी बनती है और सभी को पसंद भी आती है।

यह भी पढ़ें- Ram Navami Quotes: श्री राम का है जिसको सहारा...इस जग में वो कभी न हारा, इन मैसेजेस और कोट्स के जरिए अपनों को दीजिए राम नवमी की शुभकामनाएं

तो अगर आप भी सोच रहीं थीं कि राम नवमी पर क्या भोग लगाया जाए तो इनमें से आप कोई रेसिपी देख सकती हैं। इन्हें बनाना भी आसान है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
राम नवमी कब मनाई जाएगी?
राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।