
राम नवमी का त्योहार पूरे देश में बहुत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्री राम की भक्ति में डूबे भक्त इस दिन भगवान से जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य देने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को हुआ था और इसलिए, इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है और हर साल इस दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस खास दिन पर भक्त श्री राम की पूजा करते हैं, दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं और एक-दूसरे को मंगल संदेश भेजते हैं। अगर आप भी राम नवमी के पर्व पर अपनों को शुभेच्छा देना चाहते हैं, तो इन चुनिंदा मैसेजेस के जरिए आप अपनों को विश कर सकते हैं।

1. श्री राम के आशीर्वाद से बन जाएं आपके सभी बिगड़े काम
दुनिया भर की सारी खुशियां हो जाएं आपके नाम
प्रभु का मंगल आशीष दूर कर दे आपके सभी गम
आपके जीवन से सुख और सौभाग्य न हो कभी कम
हैप्पी राम नवमी !
2. जिनके मन में हैं श्री राम
बनते हैं उनके सभी बिगड़े काम
प्रभु राम से रखिए सारी उम्मीद और आस
कोई दुख नहीं आएगा आपके पास
हैप्पी राम नवमी !

3. श्री राम का है जिसको सहारा
इस जग में वो कभी न हारा
राम-नाम है सबसे प्यारा
डूबते को है बस श्री राम का सहारा
राम नवमी की शुभकामनाएं!
4. हर घर...हर आंगन में हैं राम
हम सब के मन में हैं राम
मन से निकालो घृणा और अहंकार
बरसेगी श्री राम की कृपा और प्यार
राम नवमी की शुभकामनाएं!

5. राम आरंभ हैं, राम ही अंत हैं,
राम प्रेरणा हैं, राम संत हैं।
राम हैं तो ये संसार है,
राम ही जीवन का आधार हैं।
हैप्पी राम नवमी !
6. डूबते के लिए किनारा है प्रभु राम का नाम
हारे हुए का सहारा है प्रभु राम का नाम
कितना प्यारा है प्रभु राम का नाम
अंधेरे में उजियारा है प्रभु राम का नाम
हैप्पी राम नवमी !

7. पापों से मुक्ति देता है श्री राम का गुणगान
मुश्किल में शक्ति देता है श्री राम का गुणगान
भक्तों का हित करते हैं श्री राम
उनकी इच्छा बिना नहीं होता है कोई काम
आपको और आपके परिवार को राम नवमी की शुभकामनाएं
8. राम नाम नहीं जपा तो जीवन है बेकार
राम ही हैं इस सृष्टि का आधार
मन में बसा लो श्री राम की मूरत
इससे प्यारी नहीं है कहीं कोई सूरत
हैप्पी राम नवमी 2025 !
9. कौशल्या नंदन श्रीराम की लीला है सबसे न्यारी
सच्चे भाव से की गई भक्ति लगती है प्रभु को सबसे प्यारी
मन में न रखो छल, कपट और अहंकार
पूरी दुनिया में बांटो अपनापन और प्यार
श्रीराम करेंगे तुम्हारा कल्याण
हैप्पी राम नवमी !
10. सियावर राम है जिनका नाम
अयोध्या है जिनका पावन धाम
जो बना देते हैं भक्तों के सभी काम
ऐसे रघुनंदन को दिल से प्रणाम
राम नवमी की शुभकामनाएं!

11. राम नाम की ज्योति है बड़ी अनुपम
कर देती है दूर भक्तों के सभी गम
राम भजन देता है जीवन को सही दिशा
पूरी करता है मन की सभी आशा
हैप्पी राम नवमी !
12. हनुमान हैं जिनके भक्त, लक्ष्मण हैं जिनके भैय्या
दशरथ हैं जिनके पिता और पत्नी हैं सीता मैय्या
सबसे मनोहर है जिनका रूप
भक्तों के मन में बसा है पावन स्वरूप
ऐसे श्री राम की आप पर सदा बनी रहे कृपा
हैप्पी राम नवमी 2025 !
यह भी पढ़ें- रामनवमी पर घर बैठे OTT पर होंगे रामलला के दिव्य दर्शन...जानें कहां होगी राम मंदिर की LIVE स्ट्रीमिंग
राम नवमी पर इन संदेशों के जरिए, आप अपनों को बधाई दे सकते हैं। अगर आपको ये संदेश पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।