Thu Mar 26, 2026 | Updated 04:39 AM IST HZ Awards 2026
Ram Navami 2025

रामनवमी पर घर बैठे OTT पर होंगे रामलला के दिव्य दर्शन...जानें कहां होगी राम मंदिर की LIVE स्‍ट्रीमिंग

Ram Navami 2025: क्या आप रामनवमी के खास मौके पर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको अब अयोध्या जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ओटीटी पर ही रामलला के दर्शन कर सकते हैं। आइए जानें, ओटीटी पर भगवान राम के दर्शक कब और कहां होंगे?
Editorial
Updated:- 2025-04-03, 13:33 IST

Ram Mandir Live Darshan From Ayodhya On OTT: रामनवमी के मौके पर क्या आप भी रामलला के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन अयोध्या जाने का प्लान नहीं बन पा रहा? अब आप रामनवमी के खास मौके पर बिना अयोध्या गए ही घर बैठे रामलला का दिव्य दर्शन कर सकते हैं। करोड़ों भारतीयों की यह मुराद है कि वे अयोध्या जाएं और रामजी के दर्शन कर सकें, लेकिन हर किसी के लिए अयोध्या तक पहुंच पाना आसान नहीं होता।

ऐसे में रामनवमी के खास अवसर पर आप अब घर बैठे ही ओटीटी पर भगवान राम के दर्शन कर पाएंगे। 6 अप्रैल 2025 को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अयोध्‍या राम मंदिर में होने वाले रामनवमी के उत्‍सव का LIVE टेलीकास्‍ट ओटीटी पर होने वाला है। आप परिवार के साथ अपने घर पर ही रामजी को देख पाएंगे। आइए जानें, रामनवमी पर राम मंदिर का लाइव टेलीकास्ट किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा?

यह भी देखें- Ramlala Idol: आखिर क्यों है रामलला की काली प्रतिमा? जानें इसमें छिपी खासियत

अयोध्या राम मंदिर की होगी LIVE स्ट्रीमिंग

Ayodhya Ram Mandir will have LIVE streaming

ओटीटी प्‍लेटफॉर्म 'जियो हॉटस्टार' पूरे भारत को घर पर बैठे ही दिव्य अनुभव देने वाला है। इससे पहले जिओ हॉटस्टार ने महाशिवरात्रि के मौके पर भी 12 ज्‍योतिर्लिंगों से आरती को लाइव स्‍ट्रीम की थी। अब जिओ हॉटस्टार आपको राम जी के दर्शक का मौका दे रहा है। 

राम नवमी का उत्सव लाइव कहां देखें?

यदि आप भी अयोध्या के राम नवमी का उत्सव लाइव देखना चाहते हैं, तो आप 6 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अयोध्या से स्‍पेशल लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। JioHotstar ने खुद इसकी घोषणा की है। जियो हॉटस्टार पर आप राम नवमी का उत्सव का मजा ले सकते हैं। इस लाइव स्ट्रीम की खास बात यह है कि LIVE स्‍ट्रीमिंग के साथ महानायक अमिताभ बच्चन राम कथा से जुड़ी कहानियां भी सुनाने वाले हैं।

अमिताभ बच्‍चन सुनाएंगे रामलला की कहानियां

Amitabh Bachchan will tell stories of Ramlala

इस खास मौके पर स्ट्रीमिंग के साथ अमिताभ बच्चन भगवान राम के मूल्यों पर आधारित कहानियां और विचार भी साझा करने वाले हैं। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार का कहना है कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव होगा। राम जन्मभूमि से लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म आपको भगवान राम के जन्म, उनकी जीवन यात्रा, रामायण के सात कांडों को से भी अवगत करवाएगा। अमिताभ बच्चन इस दौरान बच्चों के साथ एक सत्र भी करने वाले हैं। वहीं, कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी जैसे कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन भी करने वाले हैं।

यह भी देखें- क्या है सूर्य तिलक और रामलला के मस्तक के लिए इसे किसने किया डिजाइन? रामनवमी से पहले जान लें सबकुछ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:jagran/her zindagi

Herzindagi video

FAQ
रामनवमी पर रामलला के दर्शन ऑनलाइन कैसे करें?
रामनवमी के मौके पर जियो हॉटस्टार पर आप घर बैठे ओटीटी पर ही रामलला के दर्शन कर सकते हैं।
रामनवमी 2025 पर किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर राम मंदिर के लाइव दर्शन होंगे?
रामनवमी 2025 पर जियो हॉटस्टार राम मंदिर की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।