Ayodhya Ram Mandir Ramlala Statue: अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह और हर्ष है। मंदिर में मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई श्री राम की मूर्ति स्थापित होने जा रही है। आज दोपहर में रामलला की मूर्ति गर्भगृह में पहुंच जाएगी। कल रात प्रतिमा राम मंदिर परिसर में पहुंच चुकी है। मूर्ति को क्रेन की मदद से मंदिर परिसर में लाया गया है। रामलला की इस प्रतिमा और सिंहासन में कई विशेषताएं हैं। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई तरह के पूजन और अनुष्ठान हो रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि रामलला की इस प्रतिमा में क्या खासियत हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। सिर्फ मंदिर परिसर या फिर अयोध्या में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस खास अवसर को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि मंदिर में स्थापित होने जा रही रामलला की मूर्ति कई विशेषताओं से परिपूर्ण है। यह प्रतिमा 51 इंच की है और काले पत्थरों से बनी है। इसे कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। मंदिर के अंदर लगने वाली मूर्ति को 5 साल के बच्चे के स्वरूप में तैयार किया गया है। इस मूर्ति को ऐसे काले पत्थर से बनाया गया है कि यह दूध या अन्य किसी चीज के सम्पर्क में आने पर भी खराब नहीं होगी। इस मूर्ति को राजस्थान के मकराना (संगमरमर शिला) और कर्नाटक की श्याम शिला से बनाया गया है। इसकी चमक सालों तक बनी रहेगी। यह मूर्ति मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर रखी जाएगी। वहीं, श्री राम की लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी के साथ मूर्ति मंदिर के प्रथम तल पर होगी। आज दोपहर गर्भगृह में मूर्ति को स्थापित करने के बाद अलग-अलग पध्दतियों से इसकी पूजा की जाएगी।
अयोध्या राम मंदिर में स्थापित की जाने वाली रामलला की मूर्ति ही नहीं, बल्कि सिंहासन भी खास होगा। यह सिंहासन गर्भगृह में बनाया गया है। इसे मकराना पत्थर से बनाया गया है और इसकी ऊंचाई लगभग साढ़े तीन फिट है। इसी सिंहासन पर भगवान राम की प्रतिमा की विराजमान किया जाएगा, जिसके बाद भक्त दर्शन कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर गर्भगृह में रखी पुरानी रामलला की प्रतिमा का क्या होगा?
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने जा रहा है। यह 12.20 पर शुरू होगा और लगभग 1 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में लगभग 8000 मेहमान शामिल होंगे। इसके लिए कई सेलेब्स और बड़ी हस्तियों को न्यौता मिला है। हालांकि, गर्भगृह पर कुछ चुनिंदा लोग ही जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: इस मूर्तिकार की तराशी गई प्रतिमा राम मंदिर में होगी विराजमान, जानें इसमें क्या है खास
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Social Media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।