
बसंत पंचमी इस साल 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन लोग अपने घरों में मां सरस्वती का आगमन करेंगे। इन्हें विराजमान करेंगे और विधि-विधान के साथ पूजा करेंगे। इसके बाद अगले दिन इनकी विसर्जन करके विदाई कर देंगे, लेकिन क्या बसंत पंचमी के अगले दिन मां सरस्वती का विसर्जन करना सही है? आइए इसके बारे में विस्तार से वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि विसर्जन क्यों किया जाता है और ये कितना ठीक है।
हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी का दिन देवी सरस्वती की पूजा का होता है। परंपरा के अनुसार, अगर आपने किसी भी बड़ी मूर्ति को स्थापित किया है, तो ऐसे में इसका विसर्जन भी जरूर किया जाता है। इसके लिए मुहूर्त और सही समय का खास ध्यान रखा जाता है, ताकि आपके द्वारा सही मुहूर्त में मुर्ति का विसर्जन हो सके।

आप भी बसंत पंचमी के अगले दिन मूर्ति का विसर्जन कर सकती हैं, लेकिन कुछ खास चीजों का ध्यान रखकर ही इसे पूरा करें। आप इसके लिए पंडित जी से मुहूर्त निकलवा सकती हैं और सही समय पर इस प्रक्रिया को पूरी कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।