Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। इस दौरान दूर—दूर से लोग अयोध्या पंहुच रहे हैं। दरअसल, 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12:30 बजे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है। इसके लिए लगभग 8000 विशिष्ट मेहमानों को न्यौता भी भेजा गया है। जानकारी के लिए बता दें, आयोजन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारों को भी निमंत्रण दिया गया है। इनमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा और भी कई सेलेब्स शामिल हैं। सबकी सुरक्षा के लिहाज से ट्रस्ट द्वारा कई सारे नियम बनाए गए हैं। तो आइए जानते हैं राम मंदिर के इस खास आयोजन के मौके पर किन सितारों को इनविटेशन मिला है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारतीय टीम के क्रिकेट प्लेयर एम एस धोनी को भी इनविटेशन मिल चुका है। जानकारी के लिए बता दें इसके अलावा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी ट्रस्ट की ओर से न्योता मिला है।
राम मंदिर के इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा का न्योता राणदीप हुड्डा को भी मिला है। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और इस बात की जानकारी दी की वो भी अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।
View this post on Instagram
मालिनी अवस्थी जो की एक भारतीय गायिका हैं, उन्हें भी रामलला के दर्शन के लिए न्योता कार्ड मिला है, इसे आमंत्रण को देखकर वो काफी भावुक नजर आई। साथ ही उन्होंने इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके साथ एक पोस्ट डाला।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, सनी देओल, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, प्रभास, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, यश और जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी व संजय लीला आदि लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्पेशल इनविटेशन दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Live Updates: भक्ति में सराबोर अयोध्या नगरी, राम मंदिर से जुड़ी ये जानकारी क्या जानते हैं आप?
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को आने वाले अतिथियों को कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11:00 बजे से पहले एंट्री लेनी होगी। सुरक्षा के लिहाज से अगर किसी संत महापुरुष(राम मंदिर इतिहास) के साथ सुरक्षाकर्मी होंगे तो वो कार्यक्रम स्थल के बाहर ही रहेंगे। जानकारी के अनुसार ट्रस्ट से मिले निमंत्रण पत्र जिसका नाम होगार सिर्फ वही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। किसी के भी साथ आए बॉडिगार्ड, सेवक या शिष्य को मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। राम मंदिर में आए मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी के मंदिर परिसर(राम मंदिर आरती पास) से निकल जाने के बाद ही अन्य संतजनों को राम लला के दर्शन के अवसर मिलेंगे। इस खास दिन के मौके पर राम मंदिर में श्रद्धालु भारतीय कपड़े पहनकर पारंपरिक कपड़े पहन कर जा सकते हैं। पुरुष धोती, गमछा, कुर्ता-पजामा तो महिलाएं सलवार सूट या साड़ी में जा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा कोई ड्रेस कोड लागू नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर में इन चीजों के साथ नहीं कर सकते हैं एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।