(Ayodhya Ram Mandir Live Updates) राम भक्तों का करीब 500 साल के लंबे अरसे का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आज प्रभु श्रीराम अपने भक्तों पर कृपा बरसाने अयोध्या नगरी में आ रहे हैं। वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण सभी भक्तों के लिए भाव-विभोर करने वाला है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्री राम लला की शुभ प्राण प्रतिष्ठा पौष माह के शुक्ल पक्ष की कूर्म द्वादशी तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में की गई।
रामलला से जुड़ी लाइव कवरेज को विस्तार से पढ़ें-
22-01-2024 के कार्यक्रम
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "The temple has been built where we have resolved to build it..."#PranPratishthaRamMandirpic.twitter.com/bfn76W72f3
— ANI (@ANI) January 22, 2024
सीएम योगी कार्यक्रम में आए सभी लोगों का संबोधन किया।
रामलला के अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को चरणामृत पिलाया गया है।
#WATCH अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'साधुओं' से आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/AUCuSf08Qt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी संतों से आशीर्वाद लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोहन भागवत को राम मंदिर का स्वरूप भेंट किया।
#WATCH | PM Modi performs 'Dandavat Pranam' at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya. #RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/kAw0eNjXRb
— ANI (@ANI) January 22, 2024
राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया।
रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सभी राम भक्तों ने देखा। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में मौजूद रहे।
#WATCH | Mumbai: Union Minister Piyush Goyal watches the live telecast of the Shri Ram Janmabhoomi Pran Pratishtha ceremony going on in Ayodhya. pic.twitter.com/bIi8VnRrIr
— ANI (@ANI) January 22, 2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अयोध्या में चल रहे श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा।
#WATCH | Karnal | Haryana CM Manohar Lal Khattar watches the live telecast of the Pranpratishtha ceremony underway at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya. pic.twitter.com/uIjOble2h0
— ANI (@ANI) January 22, 2024
हरियाणा के सीएम ने अपने साथियों के साथ रामलला के लाइव प्रसारण देख।
#WATCH | PM Narendra Modi performs the 'aarti' of Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya #RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/7dUwTzsR65
— ANI (@ANI) January 22, 2024
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन राललला की आरती के साथ हुआ। पीएम मोदी ने आरती की।
#WATCH | First visuals of the Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya pic.twitter.com/E0VIhkWu4g
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति के पहला दृश्य सामने आया है। जो बेहद मनमोहक है।
#WATCH अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है।#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/iVgHgoHHhU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मौजूद हैं।
अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम! https://t.co/GAuJXuB63A
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम!
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya to participate in the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/XkLf1aV1hh
— ANI (@ANI) January 22, 2024
कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। अब राम मंदिर में कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। बता दें, 12 बजकर 05 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े संस्कारों किए जाएंगे।
रिलायस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अंबानी के अलावा आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला समेत कारोबारी जगत के कई नाम अयोध्या पहुंच चुके हैं।
#WATCH अयोध्या: पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। pic.twitter.com/vDvvitVYQZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
#WATCH | Singer Sonu Nigam sings 'Ram Siya Ram' at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/LAYHhu2AvX
— ANI (@ANI) January 22, 2024
रामजन्मभूमि परिसर में सोनू निगम की आवाज ने सभी का मन मोह लिया।
#WATCH | Akash Ambani, Chairman of Reliance Jio Infocomm Ltd along with his wife Shloka Mehta, arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony
— ANI (@ANI) January 22, 2024
He says, “This day will be written in the pages of history, we are happy to be here.” pic.twitter.com/4sbBA41CFz
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी अयोध्या नगरी पहुंचे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath greets people as he arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya
— ANI (@ANI) January 22, 2024
Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha ceremony is taking place today.#RamMandirPranPrathisthapic.twitter.com/T1fzIvQe5j
सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि 'श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर आज हो रही प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा से पीढ़ियों का संघर्ष एवं सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ है. इस अवसर पर युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि है. जय जय श्री राम।'
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Bageshwar Dham's Dhirendra Shastri says, "This is a proud day for India...This is the beginning of 'Ram Rajya'. My heart is full...We too are very happy..." pic.twitter.com/ypJZV2CkEr
— ANI (@ANI) January 22, 2024
पंडित धीरेंद्र शास्त्री अयोध्या पहुंचें। उन्होंने कहा कि भारत आज नया आयाम लिख रहा है।
अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे हैं। अयोध्या में बिग-बी का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया।
अभिनेता माधुरी दीक्षित नेने, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, कंगना रनौत, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं।
#WATCH | Actors Madhuri Dixit Nene, Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Ayushmann Khurrana, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and filmmaker Rohit Shetty arrive at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/UNLxN1ULLg
— ANI (@ANI) January 22, 2024
साउथ के सुपरस्टार रामचरण और चिरनजीवी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। दोनों भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए परिसर में मौजूद है।
कुमार विश्वास और बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है और हमने भी कारसेवा की है।
रामायण सीरियल में सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका चिखलिया भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पहुंची हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची हैं।
मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से होगा और निकास दक्षिण दिशा से होगा। मंदिर कुल तीन मंजिला होगा। मुख्य मंदिर में पहुंचने के लिए श्रद्धालु को पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ने होगी। वहीं मंदिर की प्रत्येत मंजिल 20 फीट ऊंची और इसमें 392 खंभे और 44 द्वार होंगे।
अयोध्या में मंगल ध्वनि का गुंजायमान शुरु हो गया। जिसमें अलग-अलग राज्यों से 50 से अधिक वाद्ययंत्र इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
आज सुबह 10 बजे से मंदिर में मंगल ध्वनि गुंजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भगवान श्री रामलला जी के आज प्रातः काल के दिव्य दर्शन देखें।
21-01-2024 के कार्यक्रम
श्री राम मंदिर और राम की पैड़ी, कनक भवन, गुप्तार घाट, सरयू घाट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों सहित 100 मंदिरों में दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा' को फ्रैंड म्यूजिकल इवेंट 'मंगल ध्वनि' द्वारा चिह्नित किया जाएगा। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन सोमवार दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा।
20-01-2024 के कार्यक्रम
20 जनवरी को राम जन्मभूमि पर बन रहे रामलला मंदिर के गर्भगृह को सरयू नदी के पवित्र जल से धोया जाएगा, जिसके बाद वास्तु शांति और 'अन्नाधिवास' अनुष्ठान होगा। जलाधिवास के बाद अन्नाधिवास अनुष्ठान किया जाता है। इसमें मूर्ति को गेहूं और धान आदि अन्न के भंडार में ढ़ककर अन्नाधिवास कराया जाता है।
19-01-2024 के कार्यक्रम
राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के तय अनुष्ठानों के पूरा होने के बाद भक्त राम लला के के दर्शन कर पाएंगे। वहीं आज अनुष्ठान का चौथा दिन है। जिसमें मंदिर परिसर में अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित की जाएगी और फिर कई अनुष्ठान भी होंगे।
अयोध्या राम मंदिर में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा की पहली छवि सामने आ गई है।
18-01-2024 के कार्यक्रम
अयोध्या में दिनांक 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। अभी गणेश पूजन और वरुण पूजन किया जाएगा। अभी फिलहाल रामलला की प्रतिमा बुधवार के दिन रात को गर्भगृह के अंदर लाया गया है और कलश पूजन भी विधि-विधान के साथ किया गया है। साथ ही रामलला की स्थापना रामयंत्र पर होगा।
अयोध्या में आज दोपहर 01:00 बजे से गणपति पूजन किया गया। इसके साथ ही जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संकल्प लिया गया अभी फिलहाल मात्रिका पूजन की जा रही है। फिर पंचांग पूजन के बाद मंडप प्रवेश का आयोजन होगा।
17-01-2024 के कार्यक्रम
भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सरयू घाट पर पूजा-अनुष्ठान हुआ। जिसमें मुख्य यजमान अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी पूजा किए। इस दौरान मूर्ति के नेत्र बंधे रहेंगे।
17-01-2024 के कार्यक्रम
चांदी की 7 थाल में रामलला को भोग लगाया जाएगा। यह गर्भ गृह में ही होगा। उसके बाद 8000 लोगों में प्रसाद को वितरित किया जाएगा।
17-01-2024 के कार्यक्रम
अयोध्या में महिलाओं ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले जल कलश यात्रा निकाली है। इसका शुभारंभ सरयु तट से किया गया।
पंचांग के अनुसार भगवान श्रीराम (श्रीराम पूजा) लला की शुभ प्राण प्रतिष्ठा पौष माह के शुक्ल पक्ष ती कूर्म द्वादशी तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इसी मुहूर्त में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए यह मुहूर्त बेहद खास है।
16-01-2024 के कार्यक्रम
शास्त्रों के आधार पर ही प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम लिस्ट के अनुसार दिनांक 16 जनवरी यानी कि आज दिनांक 16 जनवरी को कर्मकूटि पूजन होगी। पश्चात दिनांक 17 जनवरी को रामलला की प्रतिमा राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेगी। दिनांक 18 जनवरी को संध्या के समय तीर्थ पूजन और जल यात्रा होगा। दिनांक 19 जनवरी को सुबह औषध अधिवास, केसर अधिवास, घृत अधिवास होगा। दिनांक 20 जनवरी को सुबह शर्करा अधिवास, फलाधिवास और शाम में पुष्पाधिवास किया जाएगा। दिनांक 21 जनवरी को सुबह मध्य अधिवास और शाम में शय्या अधिवास होगा। फिर दिनांक 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में भगवान श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir: नागर शैली में तैयार हो रहा है अयोध्या का राम मंदिर, जानें क्या है इसकी खासियत
16-01-2024 के कार्यक्रम
अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर (श्री राम मंत्र) की प्राण-प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी को होने वाली है। इसके लिए दिनांक 16 जनवरी दिन मंगलवार को प्रायश्ति पूजा से अनुष्ठान की शुरुआत की गई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए आरंभ किया। अभी प्रायश्चित और कर्म कुटि पूजा की जा रही है। इस पूजा के माध्यम से रामलला से माफी मांगी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि रामलला की प्रतिमा बनाने में छैनी और हथौड़े के इस्तेमाल के चलते उन्हें चोट पहुंची होगी। इसलिए माफी प्रायश्चित पूजा और कर्म-कूटी पूजा की जा रही है और रामलला से माफी मांगी जा रही है।
इसे जरूर पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में होंगे ये 5 मंडप, जानें धार्मिक स्थलों में क्या है इनका स्थान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Ani and ramjanambhoomiofficial website
View this post on Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।