do you know why there is no bell in the home temple

क्या आपको पता है घर के मंदिर में क्यों नहीं लगी होती है घंटी?

जहां बड़े और सार्वजनिक मंदिरों में छत से जुड़ा हुआ घंटा या घंटी लगे होते हैं ताकि मंदिर में प्रवेश करते समय लोग उन्हें बजा सकें तो वहीं, दूसरी ओर घर में जब हम मंदिर स्थापित करते हैं तो घंटी या घंटा उसमें नहीं लगा होता है। आइये जानते हैं इसका कारण। 
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 09:00 IST

हिंदू धर्म में मंदिर और घर में स्थापित पूजा स्थल दोनों ही पवित्रता और दिव्यता का केंद्र माने जाते हैं।हालांकि, उनके स्वरूप और उद्देश्य में कुछ मूलभूत अंतर होते हैं जो उनकी व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के तौर पर, जहां बड़े और सार्वजनिक मंदिरों में छत से जुड़ा हुआ घंटा या घंटी लगे होते हैं ताकि मंदिर में प्रवेश करते समय लोग उन्हें बजा सकें तो वहीं, दूसरी ओर घर में जब हम मंदिर स्थापित करते हैं तो घंटी या घंटा उसमें नहीं लगा होता है। इसके पीछे क्या कारण है आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

घर के मंदिर में घंटी या घंटा लगा हुआ क्यों नहीं होता है?

सामान्य कारणों को समझा जाए तो घर का मंदिर आमतौर पर छोटा होता है और यह घर के किसी एक कोने या कमरे तक सीमित होता है। यहां घंटी की बहुत तेज आवाज की आवश्यकता नहीं होती है। अलग से छोटी सी घंटी या शंख की ध्वनि ही पर्याप्त होती है जिसे पूजा करते समय हाथ से बजाया जाता है।

Ghar ke mandir mein badi ghanti kyu nahi hoti hai

वहीं, धार्मिक दृष्टि के अनुसार तर्क कहता है कि घर की पूजा व्यक्तिगत और एकांत में की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य परिवार के सदस्यों द्वारा शांत और व्यक्तिगत रूप से ध्यान लगाना होता है। बार-बार और जोर से घंटी की आवाज पूरे घर की शांति भंग कर सकती है और यह वास्तु दोष का कारण भी है।

यह भी पढ़ें: घर के मंदिर में कौन से रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए?

बड़े मंदिरों में पूजा के नियम बहुत कठोर होते हैं, लेकिन घर की पूजा में सरलता और सुविधा को प्राथमिकता दी जाती है। घर में पूजा के दौरान हाथ में रखी छोटी घंटी का उपयोग करके भी वही धार्मिक उद्देश्य पूरा हो जाता है। घर के मंदिर में बड़े घंटे का लगा होना ग्रह दोष को भी आमंत्रित करता है।

ghar ke mandir se badi ghanti kyu nahi lagi hoti hai

घर का मंदिर पहले से ही पारिवारिक प्रेम और सकारात्मकता से भरा होता है, इसलिए वहां वातावरण की शुद्धि के लिए बड़ी घंटी का होना निराधार है। यहां तक कि अगर घर में क्लेश भी है तब भी बड़ी घंटी मंदिर से लगी हुई घर के क्लेश को और बढ़ा सकती है। घर के मंदिर के लिए छोटी घंटी शुभ होती है।

यह भी पढ़ें: क्या घर के मंदिर में दरवाजा होना चाहिए? जानें पंडित जी से

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
घर के मंदिर में क्या रखने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है?
घर के मंदिर में सफेद पुष्प रखने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है।  
मंदिर को घर में किस दिशा में रखना चाहिए
मंदिर को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;