
Ram Navami Special Falahari Halwa: चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को धूमधाम के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। यही वजह है कि रामनवमी के दिन लोग अपने घरों में पूजा-पाठ करते हैं और श्रीराम की भक्ति में लीन रहते हैं। पूजा-पाठ में भगवान के लिए भोग और प्रसाद भी बनाया जाता है। ऐसे में अगर आप इस रामनवमी पर भगवान श्रीराम के लिए भोग में कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए फलाहारी हलवे की रेसिपी लेकर आए हैं।
फलाहारी हलवा को कई लोग आलू के हलवे और फलाहारी आलू के हलवे के नाम से भी जानते हैं। नवरात्रि में आलू की चाट, आलू की सब्जी और आलू की टिक्की तो कई लोग खाते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को इस फलाहारी आलू के हलवे की रेसिपी के बारे में पता होगा। इस फलाहारी आलू हलवा का आप रामनवमी पर भगवान श्रीराम को भी भोग लगा सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं रामनवमी के लिए फलाहारी हलवा बनाने की रेसिपी।

फलाहारी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले उबलू आलू का छिलका निकाल लें और उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। वहीं दूसरी तरफ एक पैन या कढ़ाई लें और उसमें 1 चम्मच घी डालकर गर्म करें। घी हल्का गर्म होने के बाद उसमें मखाने डाल दें और उन्हें कुरकुरा होने तक भून लें।
इसे भी पढ़ें: व्रत में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं टेस्टी काजू कोफ्ता करी, नोट करें रेसिपी
अब मखानों को ठंडा होने के लिए रख दें। जब मखाने ठंडे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना दें। जिसमें मखाने भूने हैं उसी कढ़ाई में एक बार फिर घी डालें और गर्म होने के लिए रख दें।
घी गर्म होने के बाद उसमें मैश आलू डालें और बड़े चम्मच की मदद से 7 से 8 मिनट तक उसे चलाते रहें। 3 से 4 मिनट तक पकाने के बाद आप देखेंगे कि आलू आपस में चिपक जाएंगे। ऐसे में चम्मच की मदद से उसे अच्छे से चलाते रहें, नहीं तो आलू कढ़ाई से चिपक जाएंगे।
आलू को पकाने के साथ ही मखाना पाउडर डालें। इसे तब तक भूनना है जब तक वह हल्के ब्राउन रंग के न हो जाएं। आलू जब पक जाएं तो उसमें चीनी, दूध और इलायची पाउडर डालें।
चब तक चीनी पिघल न जाए तब तक इसे चम्मच की मदद से चलाते रहें। आपको तब तक यह पकाना है जब तक आलू से घी अलग और हलवा गाढ़ा न हो जाए। इस पूरे प्रोसेस को होने में ज्यादा समय नहीं, बस 5 से 6 मिनट ही लगेंगे।
जब हलवा पक जाए, तो आप बादाम और काजू डाल दें। आप चाहें तो बादाम, काजू और किश्मिश आदि ड्राईफ्रूट्स को काटकर भी डाल सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स को अच्छी तरह से मिक्स करें और प्रसाद-भोग के लिए थाली में डालें।

फलाहारी आलू हलवे को टेस्टी बनाने के लिए आप मखाने की जगह सिंघाड़े का आटा या राजगिरा आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके हलवे में टेस्ट एड करने के साथ-साथ उसे क्रिस्पी बनाने में भी मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में तैयार करें एनर्जी से भरपूर यह हेल्दी शेक, यहां सीखें इंस्टेंट रेसिपी
आप हलवे में घी की मात्रा बढ़ाते हैं, तो यह स्वाद को बढ़ा सकता है। वहीं, अगर आप व्रत में दूध नहीं पीते हैं, तो फलाहारी हलवे को पानी में भी बना सकते हैं। इसके अलावा हलवे में नारियल पाउडर या खोया डालकर भी स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
फलाहारी हलवा बनाने की आसान रेसिपी
फलाहारी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आलू छिलकर मैश कर लें।
कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म करने के बाद मैश आलू डालें।
मैश आलू को एक बड़े चम्मच की मदद से कम से कम 7 से 8 मिनट तक के लिए भूनें।
कढ़ाई में आलू तब तक भूनें, जब तक आलू आपस में चिपक न जाए।
इसके बाद मखाना पाउडर डालें और इसे ब्राउन होने तक भूनें।
अब चीनी, इलायची का पाउडर और दूध डालकर मिक्स करें।
हलवे को तब तक पकाएं, जब तक घी अलग नहीं हो जाए।
आखिरी में काजू और बादाम डालें। अब आपका फलाहारी हलवा भोग लगाने और सर्व करने के लिए तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।