herzindagi
soya keema paratha in hindi

ब्रेकफास्ट में बनाना चाहते हैं कुछ मजेदार, तो जरूर ट्राई करें सोया कीमा पराठा की रेसिपी

अगर आप पराठे खाने के शौकीन हैं, तो एक बार सोयाबीन के पराठे जरूर ट्राई करें। इससे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 12:43 IST

सोया को अपनी डाइट में शामिल करना काफी अच्छा होता है। इसमें न सिर्फ प्रोटीन होते हैं, बल्कि स्वाद ऐसा की आप नॉनवेज को भूल सकते हैं। ऐसे में अगर आप सोया से जुड़ी कोई डिश बनाना चाहते हैं, तो इसका कीमा कर सकते हैं। सोया कीमा से आप कबाब, बिरयानी या सूखा कीमा तैयार कर सकते हैं, लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो पराठा तैयार कर सकते हैं। 

पराठे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे सोया कीमा पराठा कैसे तैयार कर सकते हैं। 

सोया कीमा पराठा बनाने की विधि 

Veg keema paratha

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में आटा छान लें और फिर नमक, घी और अजवाइन पाउडर डालकर पानी की मदद से गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद इसे ढककर रखें और सोया का कीमा तैयार करें।

इसे जरूर पढ़ें-  स्वाद का तड़का लगाना है तो घर पर बनाएं सोया 65, जानें रेसिपी

  • सोया का कीमा तैयार करने के लिए एक बाउल में नमक डालकर उबालें और फिर सोयाबीन को डालकर  10 मिनट के लिए रख दें। 10 मिनट बाद सोयाबीन को ठंडे पानी से धो लें और निचोड़कर रख दें। 
  • अब एक मिक्सर जार में डालकर सोयाबीन को दरदरा पीस लें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें, फिर प्याज को डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें। जब यह भुन जाए तो दरदरा पीसा हुआ सोयाबीन का कीमा डालकर पकाएं। 
  • खुशबू आने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो आटे की लोई बनाकर कीमा डालकर पराठे का आकार दें। जब पराठे का आकार दे दिया जाए, तो तवे पर रखकर दोनों तरफ से पकाएं। 

इसे जरूर पढ़ें-   कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का है मन तो ट्राई करें ये सोया कीमा रेसिपी

  • पकाने के बाद ऊपर से घी डालकर हरी चटनी और लाल चटनी के साथ सर्व करें। इसका स्वाद यकीनन सबको पसंद आएगा और आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे। 

Image Credit- (@Freepik) 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

सोया कीमा पराठा Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें सोया कीमा पराठा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • गेहूं का आटा- 2 कटोरी
  • सोयाबीन- 1 कटोरी
  • प्याज- 1 (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- फ्राई करने के लिए
  • घी- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।

  2. Step 2:

    फिर एक बाउल में आटा छान लें और फिर नमक, घी और अजवाइन डालकर पानी की मदद से गूंथ लें।

  3. Step 3:

    एक बाउल में नमक डालकर उबालें और फिर सोयाबीन को डालकर  10 मिनट के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    अब एक मिक्सर जार में डालकर सोयाबीन को दरदरा पीस लें। अब एक पैन में तेल डालकर पकाएं।

  5. Step 5:

    खुशबू आने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो आटे की लोई बनाकर कीमा डालकर पराठे का आकार दें।

  6. Step 6:

    पकाने के बाद ऊपर से घी डालकर हरी चटनी और लाल चटनी के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।