
सोया को अपनी डाइट में शामिल करना काफी अच्छा होता है। ये प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है और जिन लोगों को नॉनवेज नहीं पसंद उनके लिए ये नॉनवेज जैसा स्वाद देता है। ऐसे में अगर आप सोया से जुड़ी कोई डिश बनाना चाहें तो ट्राई करें सोया कीमा रेसिपी। ये लंच या डिनर के लिए बहुत ही आसानी से बनाई जा सकती है। इस रेसिपी की खासियत ये है कि आप अपने हिसाब से इसे बदल सकती हैं। मसलन अगर किसी को मटर पसंद हैं तो इसमें मटर मिलाए जा सकते हैं, मसालों की मात्रा कम या ज्यादा की जा सकती है, इसे कम समय में बनाने के लिए इसमें से कुछ इंग्रीडियंट्स हटाए भी जा सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
ये रेसिपी मसाले के साथ भी बनाई जा सकती है और अगर आप तीखा नहीं खातीं तो इसे कम मसाले में भी बना सकती हैं। ये उतनी ही स्वादिष्ट लगेगी।
सबसे पहले सोया चंक्स गर्म पानी में डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद उन्हें निकालकर ग्राइंड कर लें।
अब एक कढ़ाई में घी गर्म कर सभी खड़े मसाले डालें। 30 सेकंड बाद इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालें।
अब कटे हुए प्याज के साथ अदरक का पेस्ट डालें। थोड़ा भुन जाने पर मटर डालें।
जब मटर सॉफ्ट हो जाए तो इसमें सभी सूखे मसाले मिलाएं। सभी मसालों को 1 मिनट तक पकने दें।
इसके बाद टमाटर का पल्प डालें। आप चाहे तो टमाटर को बारीक काटकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें दही डालें और अच्छे से चलाती रहें।
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें सोया चंक्स डालें और 5 मिनट तक भूनें। इसके बाद नमक डालें।
अब अपनी जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और सोया चंक्स को अगले 5-7 मिनट तक पकने दें।
आपका सोया कीमा तैयार है। आप इसे हरी धनिया से गार्निश कर सकती हैं और रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।