herzindagi
how to cure constipation with sleeping pattern

लंबे समय से हैं कब्ज से परेशान तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

अगर आपको कब्ज की समस्या परेशान कर रही है तो ये आपके लिए ये कुछ टिप्स बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-12-01, 16:26 IST

आजकल कई लोगों को कब्ज की समस्या होती है और ऐसे में हम कई बार डॉक्टर से बात करते हैं, कई तरह की दवाएं खाते हैं, कुछ लोग चूर्ण पर भरोसा करते हैं, लेकिन ये समस्या ठीक नहीं होती। कब्ज की समस्या काफी हद तक लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है और अगर आप अपनी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादा परेशान होते हैं। हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह से बदल गई है कि अब चलना-फिरना कम हो गया है और यही कारण है कि हमारी परेशानी बढ़ती जा रही है।

कब्ज की समस्या के लिए खाने पीने से जुड़ी कई चीज़ों को बताया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने का तरीका भी इस समस्या को बढ़ा या घटा सकता है? हमें भले ही ये लगता हो कि हमारे शरीर के लिए किसी भी पोजीशन में सोना एक जैसा ही होता है, लेकिन ये सही नहीं है।

सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कब्ज से राहत देने के लिए सोने का एक तरीका बताया है। पूजा मखीजा ने बाईं करवट सोने के फायदे बताए हैं।

आपको बता दें कि इसे आयुर्वेद में वामकुक्षी (Vamkukshi) कहा जाता है। ये एक ऐसा तरीका है जिसमें ये बताया गया है कि अगर आप बाईं करवट सोते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए कितना लाभकारी साबित हो सकता है।

constipation and its problems

इसे जरूर पढ़ें- कैसे सुधारें अपनी आंतों की सेहत? सही डाइजेशन के लिए करें ये काम

कब्ज की समस्या से बचाएगा ये हैक-

अगर आपको कब्ज परेशान कर रहा है तो आप बाईं करवट सोना शुरू कर दें। न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा के अनुसार ये क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन में सहायक होता है और अगर आपको स्टूल पास करने में दिक्कत होती है तो उसके लिए भी ये सहायक है।

sleeping like vamkukshi constipation

दरअसल, इसके काम करने के पीछे एक बड़ा कारण ये है कि ऐसी स्थिति में हमारे डाइजेस्टिव जूस पेट के निचले हिस्से में पहुंच जाते हैं और अपना काम तेज़ी से करते हैं। पूजा मखीजा के अनुसार, 'हमें भले ही ये लगता हो कि हमारे शरीर में सब कुछ एक समान है और शरीर सिमेट्रिकल है, लेकिन अंदरूनी अंगों की बात करें तो ऐसा नहीं है। हमारे मुख्य अंग अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं और इसलिए बाईं करवट लेकर सोना शरीर के फीकल मैटर को मूव करने में मदद करता है। इसमें ग्रैविटी का भी असर होता है और ये वेस्ट बड़ी आंत से होते हुए छोटी आंत में जाता है और आखिर में टॉयलेट में निकलता है।'

पूजा मखीजा ने बाईं करवट सोने के कई अन्य फायदे भी बताए हैं जो इस प्रकार हैं-

  • बाईं ओर करवट लेकर सोने से खर्राटे कम आते हैं।
  • इससे नींद सही आती है।
  • ये पाचन के लिए बहुत जरूरी साबित हो सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by PM | Nutritionist (@poojamakhija)

इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में आपकी उंगलियां भी हो जाती हैं ठंडी तो अपनाएं ये Winter Hacks

कब्ज को दूर करने के अन्य तरीके-

कब्ज को दूर करने के लिए अन्य कई तरीके हो सकते हैं जो आपकी डाइट से जुड़े हुए हैं जैसे-

  • फाइबर से भरपूर खाना खाएं। कई स्टडीज कहती हैं कि अगर आप फाइबर से भरपूर खाना खाते हैं और अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और होल ग्रेन्स शामिल करते हैं तो कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
  • प्रोसेस्ड फूड्स और रिफाइंड शुगर को अपनी डाइट से कम करें। इनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जो कब्ज की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
  • ये बहुत जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें और अगर आप ऐसा करेंगे तो अपने आप ही कब्ज की समस्या कम होती जाएगी।
  • एक्सरसाइज और चलने-फिरने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
  • आपको अगर समस्या ज्यादा हो रही है तो डॉक्टर की मदद जरूर लें। अपनी समस्या के बारे में बताने से ही ये समस्या खत्म होगी।

ये सारे टिप्स जेनेरिक हैं जो कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि किसी के लिए ये टिप्स फायदेमंद ना हों। अगर आपको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर होगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।