हमारे शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम काफी कॉम्प्लेक्स होता है और अगर आपकी आंतें ठीक नहीं हैं तो आपके डाइजेस्टिव प्रोसेस में काफी कुछ बदल सकता है। पेट और खानपान से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां हमेशा डाइजेस्टिव सिस्टम की गड़बड़ी से होती हैं। आयुर्वेद में आंतों की सेहत को लेकर काफी कुछ कहा जाता है और आयुर्वेद की मानें तो अगर आंतें सही हैं तो आपकी सेहत भी सही रहेगी और बीमारियां दूर भागेंगी।
आंतों को सिर्फ खाना पचाने का जरिया ना समझें बल्कि ये शरीर से टॉक्सिन निकालने का भी काम करती हैं और ये डाइजेस्टिव सिस्टम को ट्रैक पर रखती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आंतों के स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सारी टिप्स शेयर की हैं।
आंतों की सेहत के खराब होने के कई कारण हो सकते हैं जो सीधे तौर पर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पाचन तंत्र ठीक से नहीं कर रहा है काम, इन 5 संकेतों से जानें
ये तो थे वो कारण जिनकी वजह से आपकी आंतों में समस्या हो सकती है, लेकिन इसकी जगह आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखने से अपने शरीर को थोड़ा बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल की आदतें बदलनी होंगी, स्लीपिंग पैटर्न्स बदलने होंगे, एक्सरसाइज शेड्यूल बदलना होगा, अपना स्ट्रेस मैनेज करना होगा।
आपको खाना खाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा और नियम बनाने होंगे।
View this post on Instagram
अगर आप अपना मील प्लान कर रहे हैं तो अपनी दैनिक डाइट में कुछ खास तरह की बातों का ध्यान रखें।
एक्सरसाइज-
ब्रीदिंग वर्क-
इसे जरूर पढ़ें- अगर आप भी हैं PCOS से परेशान तो बिल्कुल ना करें ये काम
जब हम सोने जाते हैं तो हमेशा फोन को अपने पास रखते हैं और ये ना सिर्फ आंखों के लिए खराब है बल्कि इससे हमारी स्लीप साइकल भी खराब होती है। आप मेडिटेशन करें, किताब पढ़े, प्राणायाम करें, परिवार से बात करें, लेकिन सोने से 1 घंटे पहले गैजेट्स से दूर रहें।
अगर आपको लगता है कि बिना नींद लिए आप अपनी हेल्थ को सुधार सकते हैं तो ये गलत है। नींद लेने से आपकी आंतों की सेहत भी ठीक होती है। आप कोशिश करें कि 10 बजे तक बिस्तर पर चले जाएं और आधी रात के बाद कभी न सोएं।
सही नींद लेने से लिवर डिटॉक्स होता है और हार्मोन का बैलेंस भी बना रहता है। ये स्ट्रेस को कम करने के लिए जरूरी है और एंग्जाइटी की समस्या भी कम होती है।
ये सारे टिप्स आपकी आंतों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं। ये सभी जेनेरिक टिप्स हैं जो अधिकतर लोगों की मदद कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है या फिर आपको किसी तरह की कोई समस्या महसूस हो रही है तो आप किसी भी तरह के लाइफस्टाइल या डाइट से जुड़े बदलाव से पहले डॉक्टर से बात जरूर करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।