
मैं उन लोगों में से हूं, जिन्हें सर्दी-खांसी बहुत जल्दी जकड़ लेती है। मतलब आप ऐसा समझिए कि जरा सा मौसम बदले, ठंड की शुरुआत हो या बारिश हो जाए, तो मेरे घर में शायद सबसे पहले मुझे जुकाम और गले में खराश हो जाती है। कई बार कफ इतना ज्यादा होता था कि सीने में जमे बलगम की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है और खांस-खांसकर हालत खराब हो जाती थी। हर बार एंटी-बायोटिक्स लेना भी सही नहीं है, लेकिन फिर भी मुझे बार-बार दवाइयां लेने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद भी मेरी परेशानी जड़ से खत्म नहीं हुई। इसके बाद मैंने अपनी नानी मां का बताया एक देसी नुस्खा आजमाया और यकीन मानिए कुछ ही दिनों में मेरी खांसी छूमंतर हो गई। सबसे बड़ी बात ये है कि इस नुस्खे से मुझे कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं हुआ। इसके बाद इस नुस्खे के बारे में मैंने एक डाइटिशियन से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक बताया, बल्कि उन्होंने कहा कि वो खुद भी इस नुस्खे को आजमाती हैं और लोगों को इसे आजमाने की सलाह देती हैं। चलिए आप भी इस देसी नुस्खे के बारे में जान लीजिए, जिसे डाइटिशियन राधिका गोयल भी अप्रूव करती हैं।

View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- जिद्दी से जिद्दी बलगम की दो दिन में हो सकती है छुट्टी, इस देसी नुस्खे को आजमाएं
बलगम, खांसी और गले की खराश को कम करने में ये देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो बदलते मौसम में अपना ज्यादा ख्याल रखें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।