herzindagi
home remedies control cold and cough

खांस-खांसकर छिल गया है गला? दादी-नानी की ये 3 चीजें आजमाएं, पहली खुराक में मिलेगा आराम

खांसी ने रातों की नींद हराम कर दी है? महंगी दवाओं के बजाय दादी-नानी के ये 3 असरदार नुस्खे आजमाएं। अदरक के शॉट्स से लेकर बेसन के शीरे तक, ये 3 चीजें आपकी सेहत का पूरा खजाना है। आप अपनी इनमें से कोई भी 1 चीज आजमाकर खांसी को दूर भगा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 20:01 IST

बदलते मौसम का असर सबसे पहले गले और फेफड़ों पर ही पड़ता है। कभी हल्की खराश से शुरुआत होती है और देखते-देखते खांसी लगातार साथ देने लगती है। बार-बार खांसने से गला अंदर से छिल सा जाता है, आवाज बैठने लगती है और पानी या खाना निगलना भी मुश्किल लगने लगता है। कई बार रात की नींद तक पूरी नहीं हो पाती, जिससे शरीर और मन दोनों थक जाते हैं।

ऐसे में हम अक्सर बाजार में मिलने वाले कफ सिरप का सहारा लेते हैं, जो कुछ देर के लिए खांसी दबा तो देते हैं, लेकिन बदले में नींद, सुस्ती और भारीपन दे जाते हैं। असली जड़ पर काम करने के बजाय ये सिर्फ लक्षणों को छुपाते हैं, जिससे परेशानी बार-बार लौट आती है।

लेकिन भारतीय घरों में एक पुरानी कहावत है, रसोई ही सबसे बड़ी दवा है। सदियों से हमारी दादी-नानी खांसी, जुकाम और गले की सूजन के लिए किचन में मौजूद चीजों से ही इलाज करती आई हैं। मसाले, जड़ी-बूटियां और देसी सामग्री मिलकर शरीर को अंदर से ठीक करने का काम करती हैं।

आज हम आपके लिए लेकर तीन ऐसी पौष्टिक रेसिपी लेकर आए हैं, जिनके बारे में हमें न्‍यूट्रिशन विद खुशी की होलिस्टिक हेल्‍थ न्‍यूट्रिशनिस्‍ट खुशी छाबड़ा बता रही हैं। ये घरेलू नुस्खे सिर्फ खांसी में आराम ही नहीं देंगे, बल्कि गले की सूजन को कम करेंगे। ये फेफड़ों को मजबूत बनाएंगे और इम्यूनिटी को अंदर से इतना ताकतवर कर देंगे कि मौसमी बीमारियां आपके पास फटकेंगी भी नहीं।

अदरक और कच्ची हल्दी के शॉट्स

यह पावरफुल एंटीइंफ्लेमेटरी ड्रिंक है, जो शरीर की अंदरूनी सफाई करती है और इम्यूनिटी बूस्टर है। अदरक और कच्ची हल्दी सर्दी-खांसी को जड़ से खत्म करता है और लिवर की सेहत सुधारता है।

ginger shots for cold and cough

सामग्री

  • 1 कप अदरक
  • 1 कप कच्ची हल्दी
  • 1 नींबू का रस
  • आधा कप एप्पल साइडर विनेगर
  • 4 कप पानी
  • 2 चम्मच काली मिर्च

विधि

  • सभी चीजों को मिक्सी में पीस लें और मलमल के कपड़े से छान लें।
  • रोज सुबह खाली पेट 20-30 मिली लें।
  • बचे हुए गूदे को आप दाल या सब्जी में इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेसन का शीरा

यह सूदिंग और गर्माहट देने वाली पुरानी रेसिपी है, जो छिले हुए गले के लिए मरहम का काम करती है। इसे गरमा-गरम खाने से गले की खराश और सीने की जकड़न में तुरंत राहत मिलती है और शरीर की कमजोरी दूर होती है।

besan sheera for cold and cough

सामग्री

  • 1-2 चम्मच घी
  • आधा कटोरी बेसन
  • कटे हुए बादाम
  • स्वादानुसार चीनी
  • थोड़ा सा दूध
  • एक चुटकी हल्दी
  • एक चुटकी काली मिर्च

विधि

  • घी में बेसन को धीमी आंच पर गोल्‍डन होने तक भूनें।
  • इसमें बादाम और चीनी डालें।
  • अब धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए चलाएं ताकि गांठें न पड़ें।
  • अंत में हल्दी और काली मिर्च डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।

यह भी पढ़ें-  क्या बलगम वाली खांसी में Vitamin-C फायदेमंद है? जानें सच

हल्दी-तुलसी वाला दूध

रात को सोने से पहले यह ड्रिंक शरीर को रिपेयर करता है। यह सूजन कम करता है, गहरी नींद लाने में मदद करता है और रातों-रात शरीर को वायरस से लड़ने के लिए तैयार करता है।

milk turmeric for cold and cough

सामग्री

  • 1 कप दूध
  • 2 चुटकी हल्दी
  • 4-5 तुलसी के पत्ते
  • चुटकी भर काली मिर्च
  • थोड़ा सा अदरक

विधि

  • दूध में हल्दी, तुलसी, अदरक और काली मिर्च डालकर 5-7 मिनट तक उबालें।
  • हल्का गुनगुना होने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • ध्यान रहे, शहद उबलते दूध में न डालें।

यह भी पढ़ें- फेफड़ों में जमा जिद्दी से जिद्दी कफ बर्फ की तरह पिघलेगा, मुलेठी के 1 टुकड़े को इस तरह इस्तेमाल करने से होगी खांसी की छुट्टी

आप भी इन उपायों में से किसी एक को अपनाकर खांसी से छुटकारा पा सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।