लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलाव में अच्छी डाइट, एक्सरसाइज, भरपूर नींद और जल्दी उठना आदि शामिल हैं, जो आपको हेल्दी और तनाव मुक्त रखने में मदद करते हैं। हालांकि, आप कुछ फलों को डाइट में शामिल करके भी खुद को हेल्दी रख सकते हैं। ऐसा ही एक फल खजूर है, जो आपके शरीर को कई फायदे दे सकता है।
इसे सुबह खाली पेट खाना और मॉर्निंग रूटीन में शामिल करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आप इसे रात-भर पानी में भिगोकर या कच्चा भी खा सकते हैं। लेकिन इसे आपको रोजाना खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आपकी हेल्थ को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
आज हम आपको रोजाना भीगे हुए खजूर खाने के फायदे बताने वाले हैं। इसकी जानकारी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉदीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वह द कादंब ट्री की को-फाउंडर हैं। हेल्दी रहने के लिए आप भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लेकिन सबसे पहले एक्सपर्ट की बताई कुछ बातें जरूर जान लें।
एक्सपर्ट की राय
View this post on Instagram
एक्सपर्ट का कहना है, ''अधिकांश लोग मानते हैं कि खजूर प्रकृति में गर्म होता है, जबकि ऐसा नहीं होता है। खजूर की प्रकृति बेहद शीतल और सूदिंग होती है।''
खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane ke Fayde)
खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमें ढेर सारे फायदे भी देता है। आइए इन फायदों के बारे में जानें-
- यह कब्ज की समस्या को रोकता है।
- हार्ट हेल्थ में सुधार करता है।
- गुड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
- हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
- पुरुष और महिला दोनों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
- ब्रेन स्वस्थरखता है।
- थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है।
- एनीमिया के लिए बेस्ट है।
- वजन बढ़ाता है।
- बवासीर को रोकता है।
- सूजन को रोकता है।
- हेल्दी प्रेग्नेंसी में मदद करता है।
- त्वचा और बालों के लिए बेस्टहै।
खाने का सबसे अच्छा समय
- सुबह खाली पेट खाएं।
- मीड मील के रूप में खाएं।
- जब भी मीठा खाने का मन करे।
- वजन बढ़ाने के लिए सोते समय घी के साथ खाएं।
कितना लेना चाहिए?
- शुरुआत में सिर्फ 2 ही खाएं। इसके बाद, रोजाना 4 खजूर भिगोकर खाएं।
- अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 4 खजूर खाने चाहिए। लेकिन, सिर्फ तब जब आपका डाइजेशन अच्छा है।
आपको इसे क्यों भिगोना चाहिए?
भिगोने से इनमें मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे हमारे लिए उनसे पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है।
भिगोने से खजूर को पचाना आसान हो जाता है।
अगर आप खजूर का स्वाद और पोषण पाना चाहते हैं, तो इन्हें खाने से पहले रात-भर (8-10 घंटे) भिगो दें।
बच्चों के लिए खजूर: बच्चों के स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए खजूर सबसे अच्छा है। कम वजन वाले, हीमोग्लोबिन की कमी (आयरन) और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को प्रतिदिन एक मीठा खजूर खाना चाहिए। इसे 2-3 महीने तक रेगुलर खाएं।
इसे जरूर पढ़ें:खजूर की इन 3 लाजवाब रेसिपीज को सर्दियों में आप भी करें ट्राई
हमेशा याद रखें कि खजूर गर्म नहीं, बल्कि बेहद ठंडा होता है और पित्त संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होता है।
इस तरह से आप भी खजूर खाकर यह सारे फायदे पा सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों