
बात चाहे डेली यूज वाली चप्पलों की हो या फिर पार्टी जैसे किसी अवसर पर पहने जाने वाले फुटवियर की, महिलाएं ट्रेंड और स्टाइल से कॉम्प्रोमाइज कभी नहीं करती हैं। खासतौर पर लेटेस्ट डिजाइंस वाली चप्पलों की तलाश हम महिलाओं को हमेशा ही रहती है। कानपुर शहर में एक ऐसी मार्केट है, जहां पहुंच कर नए चप्पलों की आपकी खोज पूरी हो सकती है। हम बात कर रहे हैं क्राइस्टचर्च मार्केट की। यहां आपको चप्पलों की ऐसी डिजाइंस देखने को मिलेंगी, जो आपको और किसी मार्केट में नहीं मिल सकती हैं। अगर आप कानपुर शहर में रहती हैं, तो इस मार्केट में आपको एक बार जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको चप्पलों के बड़े-बड़े शोरूम्स से लेकर रोड साइड छोटी-छोटी दुकाने तक मिल जाएंगी, जहां से आप चप्पलों की शॉपिंग कर सकती हैं, चलिए हम आपको इस मार्केट के बारे में डीटेल में बताते हैं।
इस मार्केट में पहुंचना बहुत आसान है। आप शहर के किसी भी कोने में रहते हों आपको बड़ा चौराहा या बड़ा डाकघर चौराहा के लिए बस, ऑटो, टेम्पो आदि सभी कुछ आसानी से मिल जाएगा। आप अपने वाहन से भी यहां आ सकती हैं। यह मार्केट कानपुर के फेमस कॉलेज क्राइस्ट चर्च के पीछे वाली रोड पर लगती है, इसलिए इसका नाम भी कॉलेज के नाम पर ही रख दिया गया है। छोटी सी इस मार्केट में चप्पलों की आपको दर्जनों दुकाने मिल जाएंगी, जहां से आप शॉपिंग कर सकती हैं।
कानपुर चमड़ा और चमड़े के जूते-चप्पल बनाने के लिए फेमस है। यहां पर आपको जूते चप्पलों की जो वेराइटी देखने को मिलेगी, वैसे पूरे देश में कहीं और नहीं मिलेगी। क्राइस्ट चर्च मार्केट से जुड़ा मेस्टन रोड मार्केट चमड़े के सामान की शॉपिंग के लिए फेमस है और यहां भी आपको चप्पलों की दर्जनों दुकानें मिल जाएंगी। जहां मेस्टन रोड में आपकेा असली चमड़े की चप्पलें मिलेंगी, वहीं क्राइस्ट चर्च मार्केट में आपको चमड़ा सिंथेटिक मिक्स चप्पलों का दीदार होगा । दोनों ही टिकाऊ होती हैं। क्राइस्ट चर्च मार्केट ज्यादा फैंसी है और यहां पर आपको लेटेस्ट डिजाइंस वाली चप्पलें खरीदने का मौका मिलेगा।

कानपुर की क्राइस्ट चर्च मार्केट में आपको चप्पलों की एक से बढ़कर एक वेराइटी देखने को मिल जाएगी। यहां से आप घर और बाहर, दोनों के लिए स्टाइलिश चप्पलें खरीद सकती हैं। इस मार्केट में कुछ दुकानें तो ऐसी भी हैं, जहां से आपको ओरिजनल लेदर की चप्पलें मिल जाएंगी। खास बात यह है कि आपको यह चप्पलें सेम डिजाइन में कहीं और नहीं मिलेंगी।
क्राइस्ट चर्च मार्केट में आप चप्पलों को खरीदते वक्त थोड़ी बहुत बार्गेनिंग भी कर सकती हैं। आपको बता दें कि यहां पर 100-50 रुपये आसानी से आप कम करा सकती हैं। इतना ही नहीं, यहां आपको अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाएगा। वहीं यहां पर आपको सेल में भी अच्छे ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।

तो अगर आप कानपुर में रहती हैं और अब तक आप इस मार्केट में नहीं गई हैं, तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए और अपने लिए नए ट्रेंड वाली चप्पल खरीदनी चाहिए।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।